New Year 2026 Funny Wishes in Hindi (न्यू ईयर 2026 फनी विशेज हिंदी में): नए साल 2026 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। बेशक ही आप भी इस साल के लिए उतने ही एक्साइटेड होंगे, जितने हम हैं। नया साल अगर दोस्तों-परिवार वालों के साथ शुरु हो तो पूरा साल बेशक ही अच्छा जाएगा। वहीं अगर आप हंसी और मुस्कुराहट के साथ साल का आगाज करें तो और भी अच्छा होगा। नए साल पर खुशियां मनाने के साथ साथ लोग अपने दोस्तों और परिजनों को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। वहीं अगर आप भी इस साल न्यू ईयर पर अपने प्रियजनों को खास मैसेज भेजना चाहते हैं और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना चाहते हैं। तो बोरिंग मैसेज के बजाय कोई फनी विश भी सेंड कर सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ चटपटे और मजेदार न्यू इयर विशेज फॉर फेसबुक, न्यू इयर 2026 फनी विशेज हिंदी में और फनी न्यू इयर विशेज फॉर व्हाट्सऐप, फनी न्यू ईयर शायरी इन हिंदी का पिटारा लेकर आये हैं जो आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे। यहां देखें फनी विशेज-
New Year 2026 Funny Wishes in Hindi (न्यू ईयर 2026 फनी विशेज हिंदी में)
1.
नया साल 2026 आ गया है,
पुराने लक्ष्य पूरे हुए या रह गए हैं?
अगर नहीं हुए तो टेंशन मत लो…
इस साल भी टालने के लिए एक और साल मिल गया है
Happy New Year 2026
2.
2025 में न सुधर पाए न फिट हो पाए,
अब 2026 में क्या तीर मार लेंगे भाई?
चलो फिर कोशिश करेंगे…
कल से शुरू करेंगे, आज तो सेलिब्रेशन है
3.
नया साल वही होगा, बस कैलेंडर बदल जाएगा,
पुराने वाले 'पैसे लौटाना' वाले वादे याद रह जाएँगे!
2026 की शुभकामनाएँ,
और हाँ… कर्ज माफ़ करवाने का रिज़ॉल्यूशन पक्का कर लो
4.
आज कुछ शर्माए से लगते हो,
सर्दी के कारण कंपकंपाये से लगते हो,
चेहरा आपका खिलखिलाया सा लगता है,
न्यू ईयर पे नहाए से लगते हो।
Happy New Year 2026
5.
भगवान करे इस साल आपकी लाइफ मे
इतनी खुशियाँ आएँ जितने फोन में WhatsApp Groups हैं…
लेकिन उतने नोटिफिकेशन मत आएँ, वरना दिमाग हिल जाएगा!
6.
2026 में आपका वज़न कम हो,
बैंक बैलेंस ज़्यादा हो,
और WiFi हमेशा तेज़ चले…
वरना गुस्सा किसी और पर निकाल देना!
7.
इस साल का रिज़ॉल्यूशन—
कम खर्चा, ज़्यादा बचत…
पर 5 जनवरी के बाद फिर से वही बेरहम खर्चे शुरू
8.
जैसे-जैसे नया साल नजदीक आ रहा है,
खामोश धड़कन में हलचल बढ़ा रहा है
हे भगवान प्लीज मेरी भी सेटिंग करा दो
मेरा दोस्त गर्लफ्रेंड के लिए ग्रीटिंग कार्ड सजा रहा है।
9.
आलू सड़े-सड़े
टमाटर सड़े-सड़े
हैप्पी न्यू ईयर आपको
रजाई में पड़े-पड़े।
10.
चूहा निकला बिल से
हैप्पी न्यू ईयर दिल से।
आज ही इन मजेदार चुटकुलों को अपने फैमली और दोस्तों के व्हाट्सएप्प ग्रुप में भेजें। ये सभी न्यू ईयर 2026 फनी विशेज हिंदी में, न्यू इयर विशेज फॉर फेसबुक, फनी न्यू इयर विशेज फॉर व्हाट्सऐप मनोरंजन और मजाक के लिए हैं। कृपया इसे व्यक्तिगत रूप से न लें।
