Funny Birthday Wishes For Brother: हम सब किसी ने किसी से बेहद प्यार (Love) करते हैं। भाई (Brother) भी उन्हीं लोगों में से एक है, जिसे हम प्यार करते हैं। हो सकता है कि उसने आपके बचपन में आपको बहुत परेशान किया हो, या आपके उससे लड़ाई भी हुई हो या उसकी वजह से मम्मी-पापा से आपको मार पड़ी हो, लेकिन आपको मानना होगा कि कोई भी आपको एक भाई की तरह नहीं पा सकता है। भाई (Brother Love) आपके सबसे पुराने और प्यारे दोस्तों में से एक होता है। जन्मदिन (Birthday) ही वह विशेष दिन होता है, जब हम अपनों के साथ मनाते हैं और हमेशा याद रखते हैं।
जन्मदिन पर हर कोई अपने भाई को कुछ न कुछ गिफ्ट (Birthday Gift For Brother) करता है। अगर आप किसी कारण अपने भाई को जन्मदिन पर गिफ्ट नहीं दे पा रहे हैं तो आप उसे मैसेज (Funny Birthday Wishes For Brother) के जरिए विश कर उसका दिन मजेदार और बढ़िया बना सकते हैं। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ फनी बर्थडे विशेज फॉर ब्रदर शेयर (Birthday Wishes For Brother) कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने भाई को जन्मदिन के दिन भेजकर विश कर सकते हैं।
फनी बर्थडे विशेज फॉर ब्रदर (Funny Birthday Wishes For Brother)
हम तुम्हारे सफेद बालों को
दिल से सम्मान देते हैं भाई!
Happy Birthday Bhai
आपको जन्मदिन की राम राम
खूब खाओ केले खूब खाओ आम
हो जाओ ऐसे शक्तिशाली
जैसे पवन पुत्र हनुमान
Haapy Birthday Bhai
बर्थडे मनाओ तुम
बड़े धूम धाम से।
कि नाचते नाचे
गिर जाओ धड़ाम से।
Very very Happy Birthday
बर्थडे पर बजाऊंगी,
भाई के लिए यह तराना
कि भाई आप आज से
रोजाना जरूर नहाना !
Happy Birthday Bhai
आज की दुनिया में सच्चे और प्यारे
भाई मिलना बहुत मुश्किल है,
मैं खुद हैरान हूं,
तूने मुझे ढूंढ कैसे लिया!
हैप्पी बर्थडे भाई!
तू कहां है भाई
अरे जहां है वहीं रहना,
5-10 मिनट के लिए, क्योंकि
बाहर बंदर पकड़ने आए हैं,
अब थैंक्स बोलकर शर्मिंदा मत करना!
हैप्पी बर्थडे बंदर!
कहते हैं इश्क छुपता नहीं,कितना भी छुपाने से
और उम्र छुपती नहीं, सफेद बाल काले कराने से ।
हैप्पी बर्थडे भाई!
आज दिन खिला-खिला सा है,
आज कुछ नया-नया सा है,
क्योंकि आज जन्मदिन भाई का है!
Happy Birthday Bhai
भाई मेरा सहारा हो तुम,
हर मंजिल का किनारा हो तुम,
कोई सफर नहीं जिंदगी का जिसमें तुम न हो,
जो भी हो भाई बस तुम ही हो!
जन्मदिन मुबारक हो भाई
