चांद- सी चमकती स्किन के लिए चेहरे पर रगड़े ये लाल-पीला फल, पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Fruit Scrubs For Glowing Skin: अगर आप भी डल, बेजान और रूखी-सुखी स्किन से परेशान हो चुके हैं तो जरा ठहरिए। अब आपको पार्लर जाने की या बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की कोई जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ होममेड फ्रूट स्क्रब के बारे में बता रहे हैं, जो चेहरे पर जादू की तरह काम करता है।

Fruit Scrubs For Glowing Skin: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण और गलत खान-पान की वजह से स्किन जल्दी खराब होने लगती है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो कभी-कभी स्किन को फायदा देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। अगर आप नेचुरल और सुरक्षित तरीका अपनाना चाहते हैं, तो फ्रूट स्क्रब बेस्ट ऑप्शन है। फलों में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और उसे नेचुरल ग्लो देते हैं। यहां हम आपको कुछ आसान फ्रूट स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर ही बना सकते हैं और अपनी त्वचा को हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए फ्रूट स्क्रब (pc: canva)

पपीता स्क्रब

पपीता स्क्रब बनाने के लिए पके हुए पपीते को अच्छे से मैश करें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से 2–3 मिनट तक मसाज करें। पपीते में एंजाइम होते हैं जो डेड स्किन हटाते हैं। इससे स्किन साफ, मुलायम और नेचुरली ग्लोइंग बनती है। यह दाग-धब्बों को हल्का करने में भी मदद करता है।

End of Feed