रिलायंस फाउंडर धीरूभाई से राधिका मर्चेंट तक, जानिए अंबानी परिवार में कितने सदस्य

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 1, 2024, 03:20 PM IST

अंबानी परिवार में जल्द ही शहनाई गुंजने वाली है। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी आज से शुरू होने वाली है।

अंबानी परिवार (Ambani Family) एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन फैमिली में से एक है। इस परिवार की नींब रखने वाले कोई और नहीं बल्कि धीरूभाई अंबानी थे। अंबानी परिवार में जल्द ही शहनाई बजाने वाली है। नीता और मुकेश अंबानी के छोटे साहबजादे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी राधिका मर्चेंट से होने वाली है। उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी आज से गुजरात के जामनगर में शुरू हो रही है। अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड, उद्योग जगत से लेकर विदेशी सितारों का भी जमावड़ा लगेगा। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। रिलायंस कंपनी की शुरुआत धीरूभाई अंबानी ने की थी। ऐसे में आज बात करेंगे अंबानी परिवार की और जानेंगे कि धीरूभाई और कोकिला बेन से शुरू हुआ ये परिवार कहां तक पहुंच चुका है। साथ ही जानेंगे कि अंबानी परिवार में कुल कितने सदस्य हैं।

List of Ambani Family Member.

धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन अंबानी

28 दिसंबर 1933 को सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले में जन्में धीरूभाई का पूरा नाम धीरजलाल हीराचंद अंबानी था। आर्थिक तंगी की वजह से धीरूभाई हाईस्कूल तक ही पढ़ पाए थे। आर्थिक तंगी की मार से बचने के लिए उन्होंने छोटे-मोटे काम किए। वहीं जब वह 16 साल के थे तब वो कमाने के लिए यमन चले गए थे। यमन में उनकी पहली नौकरी पेट्रोल पंप पर सहायक के रूप में थी। उस वक्त उनकी तनख्वाह महज 300 रुपये महीना थी। कड़ी मेहनत और लगन की मदद वो दो साल में शेल के वितरक बन गए थे। साल 1973 में धीरूभाई ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की नींव रखी थी। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने रिलायंस का साम्राज्य खड़ा किया। धीरूभाई अंबानी की शादी साल 1955 में कोकिलाबेन से हुई थी। धीरूभाई और कोकिला बेन के चार बच्चे हैं, मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीता कोठारी और दीप्ति सालोंकर हैं। इन सब में सबसे बड़े मुकेश अंबानी हैं।

End of Feed