लाइफस्टाइल

रिलायंस फाउंडर धीरूभाई से राधिका मर्चेंट तक, जानिए अंबानी परिवार में कितने सदस्य

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 1, 2024, 03:20 PM IST

अंबानी परिवार में जल्द ही शहनाई गुंजने वाली है। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी आज से शुरू होने वाली है।

Image

List of Ambani Family Member.

अंबानी परिवार (Ambani Family) एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन फैमिली में से एक है। इस परिवार की नींब रखने वाले कोई और नहीं बल्कि धीरूभाई अंबानी थे। अंबानी परिवार में जल्द ही शहनाई बजाने वाली है। नीता और मुकेश अंबानी के छोटे साहबजादे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी राधिका मर्चेंट से होने वाली है। उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी आज से गुजरात के जामनगर में शुरू हो रही है। अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड, उद्योग जगत से लेकर विदेशी सितारों का भी जमावड़ा लगेगा। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। रिलायंस कंपनी की शुरुआत धीरूभाई अंबानी ने की थी। ऐसे में आज बात करेंगे अंबानी परिवार की और जानेंगे कि धीरूभाई और कोकिला बेन से शुरू हुआ ये परिवार कहां तक पहुंच चुका है। साथ ही जानेंगे कि अंबानी परिवार में कुल कितने सदस्य हैं।

धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन अंबानी

28 दिसंबर 1933 को सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले में जन्में धीरूभाई का पूरा नाम धीरजलाल हीराचंद अंबानी था। आर्थिक तंगी की वजह से धीरूभाई हाईस्कूल तक ही पढ़ पाए थे। आर्थिक तंगी की मार से बचने के लिए उन्होंने छोटे-मोटे काम किए। वहीं जब वह 16 साल के थे तब वो कमाने के लिए यमन चले गए थे। यमन में उनकी पहली नौकरी पेट्रोल पंप पर सहायक के रूप में थी। उस वक्त उनकी तनख्वाह महज 300 रुपये महीना थी। कड़ी मेहनत और लगन की मदद वो दो साल में शेल के वितरक बन गए थे। साल 1973 में धीरूभाई ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की नींव रखी थी। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने रिलायंस का साम्राज्य खड़ा किया। धीरूभाई अंबानी की शादी साल 1955 में कोकिलाबेन से हुई थी। धीरूभाई और कोकिला बेन के चार बच्चे हैं, मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीता कोठारी और दीप्ति सालोंकर हैं। इन सब में सबसे बड़े मुकेश अंबानी हैं।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी

मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ था। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। घर का बड़ा बेटा होने की वजह से उन्होंने कम उम्र में ही अपने पिता के कारोबार को संभालना शुरू कर दिया था। मुकेश अंबानी की साल 1985 में नीता दलाल (अब नीता अंबानी) से शादी हुई थी। मुकेश-नीता तीन बच्चों, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी के माता-पिता हैं।

अनिल और टीना अंबानी

अनिल अंबानी, धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे हैं। अनिल अंबानी का जन्म 4 जून 1959 को हुआ था। अनिल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना मुनीम संग शादी रचाई थी। अनिल और टीना के दो बेटे हैं। जिनका नाम अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी है।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता

आकाश अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था। उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है। आकाश रिलायंस जियो के चेयरमैन और स्ट्रेटजी हेड हैं। आकाश अंबानी ने 2019 में श्लोका मेहता संग शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी और बेटी का नाम वेदा है।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल

ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है। ईशा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर हैं। ईशा की शादी आनंद पीरामल के साथ हुई है। ईशा जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। बेटे का नाम कृष्‍णा और बेटी का नाम आद्या है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट

अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 को हुआ था। अनंत रिलायंस के ग्रीन बिजनेस की कंपनियों रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी के डायरेक्टर हैं। अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी 1 मार्च यानी आज से शुरू हो रही है। इस कार्यक्रम में बिजनेस, टेक्‍नोलॉजी और मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

अनमोल अंबानी

अनमोल अंबानी अनिल अंबानी के बड़े बेटे हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर 1991 को हुआ था। अनमोल की शादी कृशा शाह से हुई है।

जय अंशुल अंबानी

जय अंशुल अंबानी अनिल अंबानी के छोटे बेटे हैं। उनका जन्म 1996 में हुआ था।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article