लाइफस्टाइल

Homemade Face Pack: दीपिका से जाह्नवी तक, ये है बॉलीवुड हसीनाओं ग्लो करती स्किन का राज, जानें DIY फेस पैक बनाने का तरीका

Homemade Face Pack: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। स्किन केयर के लिए लोग अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। फैंस की ये तमन्ना होती है कि उनकी स्किन ग्लो करे और हमेशा बेदाग दिखे। कई फैंस को ये लगता है कि एक्ट्रेसेस स्किन की देखभाल के लिए महंगे केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ये सोचना गलत है। एक्ट्रेसेस अपनी स्किन की देखभाल के लिए होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं।

Image

Homemade Face Pack

Homemade Face Pack: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। स्किन केयर के लिए लोग अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। फैंस की ये तमन्ना होती है कि उनकी स्किन ग्लो करे और हमेशा बेदाग दिखे। कई फैंस को ये लगता है कि एक्ट्रेसेस स्किन की देखभाल के लिए महंगे केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ये सोचना गलत है। एक्ट्रेसेस अपनी स्किन की देखभाल के लिए होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ एक्ट्रेस की स्किन केयर रूटीन के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि वो कैसे घर पर DIY फेस पैक तैयार करती हैं जिन्हें आप भी घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं।

दीपिका पादुकोण का DIY फेस पैक

दीपिका अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए घर पर ही फेस पैक तैयार करती हैं। दीपिका बेसन, हल्दी और मलाई से बने फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। इस फेस को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें और फिर साफ पानी से धो चेहरे को धोएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

जाह्नवी कपूर का DIY फेस पैक

जाह्नवी कपूर की फ्लॉलेस स्किन का हर कोई दीवाना है। उनके फैंस उनकी ग्लोइंग स्किन का राज जानना चाहते हैं। दरअसल जान्हवी अपनी स्किन की देखभाल के लिए शहद और दही से बने फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। ये डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए 2 चम्मच दही और 2 चम्मच शहद मिलाएं और फिर इसमें मैश किए हुए केले को मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

अनुष्का शर्मा का DIY फेस पैक

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की ग्लो करती स्किन का राज है नीम से बना फेस पैक। इसे फेस पैक को तैयार करने के लिए नीम के पत्तों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें फिर इसमें दही और गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। स्किन कुछ ही दिनों में ग्लो करने लगेगी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article