लाइफस्टाइल

Friendship Day Songs 2024: तेरा यार हूं मैं.. बॉलीवुड के ये गाने आपकी दोस्ती को बना देंगे और भी ज्यादा मजबूत, मित्रता दिवस पर अपने जिगर के छल्ले को करें डेडिकेट

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 4, 2024, 06:59 AM IST

Friendship Day Songs 2024: हर साल की तरह इस साल भी अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में अलग सी धूम देखने को मिल रही है। ऐसे में इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए आप अपने दोस्तों को ये सॉन्ग्स डेडिकेट कर सकते हैं।

Image

Friendship Day Songs 2024

Friendship Day Songs 2024: अगस्त महीने के पहला रविवार को हर साल फ्रेंडशिप डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 4 अगस्त रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। ये दिन दोस्तों के साथ बिताए गए यादगार पलों को याद करने और उनके साथ दोस्ती के रिश्ते को और मजबूत बनाने का होता है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर लोग अपने खास दौस्तों को स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कोई सरप्राइज प्लान करता है तो कोई गिफ्ट देकर अपने दोस्तों को स्पेशल फील कराता है। वहीं कुछ ऐसे भी दोस्त होते हैं जो अपने दोस्तों को सॉन्ग डेडिकेट करते हैं। ऐसे में अगर इस फ्रेंडशिप डे आप अपने दोस्तों को सॉन्ग डेडिकेट करना चाहते हैं तो ये बॉलीवुड सॉन्ग्स दोस्ती में मिठास घोलने का काम कर सकते हैं।

तेरा यार हूं मैं

फिल्म सोनू के टिटू की स्वीटी का गाना तेरा यार हूं मैं बहुत प्यारा गाना है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर आप अपने दोस्तों को ये गाना डेडिकेट कर सकते हैं।

तेरा जैसा यार कहां

फिल्म याराना दोस्ती की मिसाल कायम करने वाली फिल्म है। इस फिल्म का गाना तेरा जैसा यार कहां काफी लोकप्रिय है। ऐसे में फ्रेंडशिप डे के मौके पर आप इस सॉन्ग को भी अपने खास को डेडिकेट कर सकते हैं।

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे

फिल्म शोले का गाना ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे हर किसी की जुबान पर रहता है। फ्रेंडशिप डे को यादगार बनाने के लिए आप अपने खास दोस्तों को ये सॉन्ग डेडिकेट कर सकते हैं।

दिल चाहता है

इस गाने को आमिर खान, सैफ अली खान, और अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया है। यह गाना तीन दोस्तों की कहानी को दर्शाता है। ये तीन दोस्त एक-दूसरे के साथ हर मोड़ पर खड़े रहते हैं।

जाने नहीं देंगे तुझे

फिल्म 3 इडियट्स का गाना जाने नहीं देंगे तुझे दोस्तों को डेडिकेट करने के लिए परफेक्ट सॉन्ग है। यह गाना दोस्ती के प्रति समर्पण और वफादारी को दर्शाता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article