लाइफस्टाइल

Friendship Day 2024 Gift Ideas: इस फ्रेंडशिप डे पर जिगरी दोस्त को गिफ्ट करें ये 5 बेहतरीन तोहफे, इमोशनल होकर लगा लेंगे गले

Friendship Day 2024 Gift Ideas: दुनियाभर में 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। ये दिन उन दोस्त-यारों को समर्पित है, जो आपके हर दिन को अपनी बातों से ही खास बनाने की ताकत रखते हैं। फ्रेंडशिप डे ऐसे ही खास दोस्तों को तोहफे देकर शुक्रियाअदा करने का दिन है। आइये फ्रेंडशिप के बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन्स देखते हैं।

Image

Happy Friendship Day 2024 Gift Ideas

Friendship Day 2024 Gift Ideas: यारों ने मेरे वास्ते क्या कुछ नहीं किया.. सौ बार शुक्रिया.. ये गाना दोस्ती को सलाम करता है। वो दोस्ती जो आपके हर दिन को खास बनाती है। फ्रेंडशिप डे (Happy Friendship Day) के दिन नजदीक हैं। इस खास दिन को 4 अगस्त को सेलिब्रेट किया जाता है। इसी खास दिन पर आप अपने जिगर के टुकड़ों को शुक्रिया कह सकते हैं। वैसे तो दिल से शुक्रिया कहने के लिए कई सारे तरीके हैं। आप केक बना सकते हैं, पार्टी कर सकते हैं, साथ में ट्रिप कर सकते हैं। इसी का एक तरीका है गिफ्ट करना (Gift For Best Friend)। फ्रेंडशिप डे पर आप अपने दोस्तों को स्पेशल गिफ्ट देकर स्पेशल फील करा सकते हैं। आइये यहां देखते हैं फ्रेंडशिप डे के कुछ खास गिफ्ट ऑप्शन्स-

1) हैंडमेड कस्टमाइज्ड कार्ड (Handmade Gift Cards)

Friendship Day 2024 Greeting Cards

Friendship Day 2024 Greeting Cards

फ्रेंडशिप डे के मौके पर आप अपने जीवन में उनके होने का खास एहसास दिलाने के लिए एक कस्टमाइज्ड कार्ड बनाकर गिफ्ट दे सकते हैं। इस कार्ड पर आप अपने दोस्त के लिए विशेष संदेश भी लिख सकते हैं। साथ ही, उनके आने से आपने क्या-क्या सिखा वगैरह को भी शायरी में बयां करके लिख सकते हैं।

2) कस्टमाइज्ड कॉफी मग (Coffee Mug For Friends)

Coffee Mugs For BFF

Coffee Mugs For BFF

फ्रेंडशिप के मौके पर आप अपने दोस्तों को एक कस्टमाइज्ड मग बनाकर भी दे सकते हैं। इसके लिए आपको एक मग लेकर उसपर थोड़ी बहुत पेंटिंग करना होगा। आप चाहें तो इस पर आपके दोस्त का नाम या उनसे संबंधित विशेष संदेश भी लिख सकते हैं।

3) फूड आइटम बास्केट (Food Item Basket)

Food Basket Hamper For Friends

Food Basket Hamper For Friends

अगर आपकी फ्रेंड फूडी है और उसे डिफरेंट टाइप के फूड्स खाने का शौक है तो आप फूड आइटम्स का बास्केट तैयार कर सकती हैं। इसमें चॉकलेट्स, चिप्स, कुकीज, फ्रूट जूस आदि रख सकती हैं। इसके अलावा बेकरी आइटम भी आप इसमें रखकर बॉस्केट को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

4) फोटो फ्रेम (Photo Frame For BFF)

Photo Frames To Gift

Photo Frames To Gift

जीवन में परिवार के बाद अगर कोई सबसे खूबसूरत रिश्ता है, तो वो है- दोस्ती का रिश्ता। ऐसे में, फ्रेंडशिप डे को खास बनाने के लिए लोग अपने दोस्तों को गिफ्ट भी देते हैं। अगर आप इस साल दोस्तों को कस्टमाइट गिफ्ट देना चाहते हैं, तो उन्हें अपने हाथों से बनाकर फोटो फ्रेम दे सकते हैं। इसमें आप अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों की तस्वीरों को भी एड कर सकते हैं। ये गिफ्ट देखने के बाद, आपके मित्र को काफी अच्छा फील हो सकता है।

5) फ्रेंडशिप बैंड (Friendship Bands)

Friendship Band

Friendship Band

फ्रेंडशिप डे पर दोस्त की कलाई पर बैंड बनाने का चलन है। घर पर रंग-बिरंगे धागों, चेन या बीट्स और मोतियों से फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। जब दोस्त के हाथ में खुद से तैयार किया हुआ फ्रेंडशिप बैंड पहनाएंगे तो उन्हें ये काफी पसंद आएगा। वह जब भी अपनी कलाई देखेंगे तो आपको याद करेंगे।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article