Friendship Day 2023 Date, Friendship Day 2023 Kab Hai: हर साल भारत में अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। यह दिन दोस्ती को सेलिब्रेट करने का दिन होता है। इस दिन दोस्त एक दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड गिफ्ट करते हैं और अपने बीच की बॉन्डिंग को सेलिब्रेट करते हैं। चुंकि दुनिया में दोस्ती का रिश्ता सबसे अनमोल माना जाता है। यह भले ही खून का रिश्ता ना हो मगर इसे दिल का रिश्ता माना जाता है। हर वर्ष दोस्ती के भाव को जिंदा रखने के लिए और लोगों को इसका महत्व समझाने के लिए फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। जानें 2023 में कब है फ्रेंडशिप डे (Friendship day date)।
Friendship day kab hai 2023
देश में हर साल अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय दो तरह के फ्रेंडशिप डे मनाए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे 30 जुलाई को मनाया जाता है। वहीं भारत में अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस बार यानी 2023 में अगस्त महीने का पहला रविवार 6 तारीख को है। इसलिए फ्रेंडशिप डे 06 अगस्त को मनाया जाएगा।
Friendship day date 2023
कई देश फ्रेंडशिप डे को अलग-अलग तिथियों पर मनाते हैं। इतिहासकार बताते हैं कि जॉयस हॉल ने सबसे पहले फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत हॉलमार्क कार्ड्स के साथ 1930 में की थी। वहीं कहा जाता है कि सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाने का प्रस्ताव पैराग्वे देश ने 1958 में दिया था।
Friendship Day Kyon Manate hein
एक प्रचलित कहानी के अनुसार अमेरिका में 1935 में अगस्त के पहले रविवार को एक व्यक्ति की हत्या हुई। जिसकी हत्या हुई उसके दोस्त को जब अपने फ्रेंड के मर्डर की सूचना मिली तो उसने भी आत्महत्या कर ली। इस हादसे के बाद अमेरिकी सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाने का फैसला लिया। इसके बाद दुनिया के कई देशो में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने का चलन प्रारंभ हो गया। भारत समेत कुछ दक्षिण एशियाई देश फ्रेंडशिप डे को अगस्त के पहले रविवार के दिन मनाते हैं। वहीं, ओहायो का ओर्बलिन इसे 8 अप्रैल को मनाता है।
