लाइफस्टाइल

Friday Morning Wishes: हो आपकी जिंदगी में खुशियों का मेला...,दोस्तों को भेजें ये गुड मॉर्निंग मैसेजेस और उनकी शुक्रवार सुबह बनाएं स्पेशल

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jul 1, 2023, 06:26 AM IST

Happy Friday Morning Wishes, Messages, Status and Quotes: शुक्रवार (Friday Day) का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है और उन्हें धन की देवी कहा जाता है। ऐसे में आप शुक्रवार के दिन अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को शुक्रवार से संबंधित गुड मॉर्निंग मैसेजेस, विशेज, कोट्स,फोटो भेजकर उनका दिन और भी ज्यादा खास बना सकते हैं।

Image

Friday Morning Wishes: शुक्रवार गुड मॉर्निंग मैसेजेस और विशेज।

Photo : iStock

Happy Friday Morning Wishes, Messages, Status and Quotes: कामकाजी दिन का आखिरी दिन यानी शुक्रवार (Friday) का दिन बेहद स्पेशल होता है। दरअसल शुक्रवार के दिन का लोग सुबह से ही इंतजार करते हैं। दिन खत्म होने के साथ ही वीकेंड शुरू हो जाता है। इसके अलावा हिंदू मान्यताओं के लिहाज से भी शुक्रवार (Friday Day) का दिन खास है, क्योंकि ये मां लक्ष्मी का दिन होता है और उन्हें धन की देवी कहा जाता है। ऐसे में आप शुक्रवार के दिन अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को शुक्रवार से संबंधित गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Friday Morning Messages), विशेज ( Friday Morning Wishes), कोट्स,फोटो आदि भेजकर उनका दिन और भी ज्यादा खास बना सकते हैं। आज इसी को हमने यहां शुक्रवार गुड मॉर्निंग मैसेजेस ( Friday Morning) और विशेज शेयर की है, जिन्हें आप यहां से कॉपी करके अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।

फ्राइडे गुड मॉर्निंग विशेज (Friday Morning Wishes)

1

हो आपकी जिंदगी में खुशियों का मेला,

कभी न हो कोई भी झमेला

बस इसी बात पे

हैप्पी फ्राइडे

2

आपकी नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,

आपके दुःखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,

दे जाए इतनी खुशियां ये दिन आपको, कि

खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाए।

गुड मॉर्निंग फ्राइडे

3

किसी अपने से बात हो तो खास होती है,

हंस के प्यार से अपनो को गुड मॉर्निंग बोलो तो,

खुशियां अपने आप साथ होती है।

हैप्पी फ्राइडे

4

हर सुबह हम बस उनको ही याद करते हैं,

जो इस दिल की धड़कन में हमेशा रहते हैं।

Good Morning

5

कल का दिन किसने देखा है,

इसलिए आज का दिन भी खोयें क्यों?

जिन घड़ियों में हंस सकते हैं,

उन घड़ियों में रोयें क्यों?

हैप्पी फ्राइडे

6

कुछ हंसकर बोल दो,

कुछ हंसकर टाल दो।

परेशानियां तो बहुत हैं,

कुछ वक़्त पर डाल दो।

शुभ शुक्रवार

7

माता लक्ष्मी का सिर पर हाथ हो,

संपूर्ण परिवार में खुशियों का वास हो,

घर में सुख-समृद्धि का निवास हो,

जीवन में आपके शुभ शुक्रवार।

प्रकाश ही प्रकाश हो!

शुभ शुक्रवार!

8

अच्छे मित्र, अच्छे रिश्तेदार,

और अच्छे विचार,

जिसके पास होते है,

उसे दुनिया की कोई भी ताकत

हरा नहीं सकती.

सुप्रभात!

9

अगर वक़्त बुरा है तो मेहनत करो

और अगर अच्छा है तो किसी की मदद करो।

गुड मॉर्निंग फ्राइडे

10

वक़्त का खास होना ज़रूरी नहीं है,

खास लोगों के लिए वक़्त होना ज़रूरी है।

शुभ शुक्रवार, गुड मॉर्निंग

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article