लाइफस्टाइल

Straight Hair Tips: धोने के बाद उलझे और कर्ली हेयर को करना है स्ट्रेट, तो ये टिप्स आ सकते हैं आपके काम

Straight Hair Tips: स्ट्रेटनिंग के लिए कैमिकल्स और हीटिंग टूल्स के इस्तेमाल से बालें की नमी छिन जाती है। लेकिन अब बालों को स्ट्रेट करने के लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। स्ट्रेट हेयर ट्रीटमेंट में हजारों रूपये का खर्चा आता है, जो कई बार बजट में भी नहीं होता है।

Image

straight hair tips in hindi

Straight Hair Tips: बालों की स्ट्रेटनिंग में लोग हज़ारों रूपये खर्च करने से नहीं कतराते हैं। उसके बाद बालों को झड़ना, टूटना और हेयरग्रोथ में कमी समेत कई समस्याओं से होकर गुज़रना पड़ता है। दरअसल कैमिकल्स और हीटिंग टूल्स के इस्तेमाल से बालें की नमी छिन जाती है। इसके चलते बालों का टैक्सचर कमजोर और रूखा हो जाता है। इससे हेयरफॉल की समस्या का सामना करना पड़ता है।इस समस्या से राहत पाने के लिए कई अन्य प्रोडक्टस का प्रयोग बालों के फॉलिकल्स को नुकसान पहुंचाता है। जानते हैं स्ट्रेट बाल पाने के लिए किन नेचुरल टिप्स को करें फॉलो -

क्यों धोने के बाद कर्ली हो जाते हैं बाल?

हेयर स्ट्रैंड यानि बालों के एजेज हाइड्रोजन और डाइसल्फाइड बॉन्ड से तैयार होते है। पानी में हाइड्रोजन की मात्रा होती है, जिसके चलते डाइसल्फाइड बांड मजबूत होने लगते हैं और हाइड्रोजन बांड कमजोर पड़ जाते हैं। इसके चलते बालों को धोने के बाद उनके आकार में बदलाव आने लगता है। इसके अलावा कुछ लोगों को गर्म पानी से बालों को धोने के बाद फ्रीजीनेस से भी होकर गुजरना पड़ता है। दरअसल, इससे बालों को मॉइश्चर खोने लगता है।

क्या बालों को नेचुरली स्ट्रेट बनाया जा सकता है?

अधिकतर लोग रोजाना सीधे बालों की चाहत को पूरा करने के लिए स्ट्रैटनिंग आयरन और कई प्रकार के केमिकल युक्त प्रोडक्टस का प्रयोग करते हैं। बालों को मिलने वाली हीट से हेयरफॉल का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यूवी रेज का प्रभाव भी बालों को जड़ों से कमजोर बनाने लगता है। बालों को कुछ खास टिप्स की मदद से टूटने से बचाया जा सकता है।

बालों को स्ट्रैट बनाए रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें -

1) बालों को रैप करें

बालों को धोने के बाद तौलिए से हल्का सा सहलाएं। इससे बालों में उलझन और फ्रीजिनेस का खतरा टल जाता है। इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए बालों को तौलिए से रैप कर ले। बालों को लपेटने से हेयर मॉइश्चर मेंटेन रहता है और बालों का टूटना व झड़ना कम होने लगता है। साथ ही बाल नेचुरली स्ट्रैट हो जाते हैं।

2) ब्रशिंग है जरूरी

बालों से पानी निकलने के बाद उसे थोड़ा सा सूखने दें और फिर बालों में ब्रशिंग करें। बालों को मोटे ब्रिसल वाली कंघी से सुलझाएं और उन्हें सीधा करें। बालों में तेजी से ब्रश करने से बचें। इससे बालों का टैक्सचर प्रभावित होने लगता है। बालों को धीरे धीरे कॉम्ब करने से बालों को टूटना हीटिंग टूल्स के स्ट्रैट बना सकता है।

3) रोलर्स का प्रयोग करें

बालों को सीधा बनाए रखने के लिए हल्के गीले बालों में रोलर्स को सेट कर दें। रोलर्स लगाने से पहले बालों में मौजूद नॉटस को निकाल लें। उसके बाद नेचुरल हेयर सीरम को बालों पर अप्लाई करें। अब बालों में रोलर्स को सेट कर दें। इससे बाल स्मूद और हैवी नजर आने लगते हैं। ध्यान रखें कि जब तक बाल पूरी तरह से सूख न जाएं, रोलर्स को बालों से बाहर न निकालें।

4) एसेंशियल ऑयल करें प्रयोग

बालों को मज़बूत और स्ट्रैट बनाए रखने के लिए एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को हाथ पर लें और उसे हल्के गीले बालों में अप्लाई करें। इससे हेयर फॉलिकल्स में ऑयल पैनीटरेशन बढ़ने लगता है, जिससे बालों के कर्ल होने की समस्या हल होने लगती है।

5) अपनी पसंद का होममेड हेयर मास्क लगाएं

स्ट्रैट बालों के लिए होममेड हेयर मास्क बेहद कारगर साबित होते हैं। सप्ताह में दो से तीन बार इनका प्रयोग करने से बालों का टूटना, झड़ना बंद हो जाता है। साथ ही हेयर स्ट्रैटनिंग में मदद भी मिलने लगती है। इसके लिए अलसी को पानी में उबालकर उसका जेल तैयार करें और उसमें एलोवेरा जेल को मिलाकर बालों पर लगाएं। इससे बालों का रूखापन दूर होकर हेयर कर्ल्स की समसरू हो जाती है।

बालों में केला और नारियल तेल को मिलाकर लगाने से फायदा मिलता है। 15 मिनट तक बालों में इस मिश्रण को लगाने से धोने के बाद बालों के घुंघराले होने की समस्या से बचा जा सकता है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article