लाइफस्टाइल

होंठों को बनाना चाहती हैं मुलायम, तो आज से ही फॉलो करें ये टिप्स, हफ्ते भर में पाएं गुलाबी लिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 29, 2023, 06:44 AM IST

गुलाबी होंठ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन अगर आपके होंठ फटे हों या फिर डल दिखे तो ये आपकी सुंदरता को बिगाड़ सकते हैं।

Image

होंठों को ऐसे बनाए गुलाबी (Source:istock)

How to Get soft lips: गुलाबी होंठ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन अगर आपके होंठ फटे हों या फिर डल दिखे तो ये आपकी सुंदरता को बिगाड़ सकते हैं। गर्मी के मौसम में स्किन और लिप्स दोनों ही ड्राई होकर फटने लगते हैं। ऐसा शरीर में पानी की कमी की वजह से होते हैं। इसलिए गर्मियों में हाइड्रेट रहने के लिए कहा जाता है। ऐसे में होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाने के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो कर आप गुलाबी और मुलायम होंठ पा सकेंगी।

सॉफ्ट लिप्स के लिए फॉलो करें ये टिप्स

-मुलायम और गुलाबी होंठों के लिए एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी है। होंठों को एक्सफोलिएट करने के लिए घरेलू नुस्खे या फिर लिप बाम का इस्तेमाल करें।

-होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाने के लिए लिप्स पर अखरोट और शहद से बना पेस्ट लगा सकते हैं। ये होंठों की नमी को बरकरार रखेगा।

-गर्मियों में कई बार लिप्स बहुत ड्राई हो जाती है और ड्राईनेस से बचने के लिए कई लोग होंठों पर जीभ लगाते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचाना चाहिए। लिप्स को हाइड्रेट रखने के लिए लिप क्रीम का इस्तेमाल करें।

-वहीं लिप केयर करने के लिए रात को सोने से पहले होंठों पर से लिपस्टिक हटाना ना भूलें। क्योंकि लिपस्टिक में केमिकल होता है जो इसे काला बना सकता है।

-होंठों को मॉइश्चराइज करने के लिए आप लिप्स पर बादाम, नारियल तेल या फिर मलाई लगा सकती हैं। इसके अलावा आप घी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

-कई बार लिप्स फटने की वजह से उससे स्किन बाहद निकलने लगती है। उन्हें जबरदस्ती ना हटाएं क्योंकि ऐसा करने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और खून भी आ सकता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article