फर्मेंटेड फूड क्या होता है, फर्मेंटेड फूड खाने के फायदे क्या होते हैं, जानिए फर्मेंटेड फूड कौन-कौन से हैं

Fermented food kya hota hai, fayde aur food List: फर्मेंटेड फूड्स आजकल ज्यादातर लोगों की डाइट काआ हिस्सा हैं, लेकिन अधिकतर लोग इन्हें अनजाने में खाते हैं। वह यह नहीं जानते कि वे फर्मेंटेड फूड खा रहे हैं। मगर हम सभी को इन फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि ये सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि फर्मेंटेड फूड क्या होता है, फर्मेंटेड फूड के फायदे क्या होते हैं और फर्मेंटेड फूड कौन-कौन से हैं, चलिए आज इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

Fermented food kya hota hai, fayde aur food List: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोग अपनी डाइट में फर्मेंटेड फूड जरूर शामिल कर रहे हैं। दही, इडली, ढोकला या अचार जैसी चीजें हम लंबे समय से खाते आ रहे हैं, लेकिन अब इनके फायदे को लेकर कई वैज्ञानिक शोध भी सामने आए हैं। फर्मेंटेशन एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसमें अच्छे बैक्टीरिया भोजन में विकसित होते हैं और उसे ज्यादा पौष्टिक बना देते हैं। न्यूट्रिएंट्स जर्नल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, फर्मेंटेड फूड में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि फर्मेंटेड फूड क्या होता है और इसे खाने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं, तो यहां इसकी पूरी जानकारी दी गई है।

फर्मेंटेड फूड क्या होते हैं, फायदे और लिस्ट

फर्मेंटेड फूड क्या होते हैं, फायदे और लिस्ट

फर्मेंटेड फूड क्या होता है - What is fermented food in hindi

फर्मेंटेड फूड ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जिन्हें प्राकृतिक बैक्टीरिया, यीस्ट या सूक्ष्म जीवों की मदद से तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया में खाने में मौजूद शुगर और स्टार्च टूटकर ऐसे तत्व बना देते हैं, जो फूड को ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं। फूड अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित शोध बताता है कि फर्मेंटेशन की प्रक्रिया भोजन में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाती है, जो आंतों के माइक्रोबायोम को बेहतर बना सकते हैं।

End of Feed