Father-Son Funny Jokes in Hindi
1. नालायक बेटा...
पापा – नालायक, तूने मम्मी से ऊंची आवाज में बात की
बेटा – मुझे पता है पापा आपको जलन हो रही है ।
पापा – मुझे किस बात की जलन
बेटा – क्योंकि आप ऐसा नहीं कर सकते
2. फेल होने पर बेटे ने लगाया बाप को चूना..
LKG के बच्चे के पेपर में 0 आया.
गुस्से से पिता: यह क्या है?
बच्चा: पिताजी, शिक्षक के पास स्टार खत्म हो गए थे
इसलिए उसने मून दे दिया
3. मुझे शादी नहीं करनी...
बेटा – मुझे शादी नहीं करनी!!
मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा!
फिर एक ही औरत से डर लगेगा,
बाकी सब अच्छी लगेंगी।
4. शराबी बाप ने दिया बेटे को कबाबी ज्ञान
बेटा : पापा आप रोज-रोज ऐसे शराब मत पिया करो ।
पिता ( प्रवचन की स्टाईल में बोले ): पीने दे बेटा.... पीने दे.... क्या साथ लाये थे,
क्या साथ लेकर जाएंगे ?
बेटा : अरे मेरे बाप, इसी तरह पीते रहे, तो छोड़कर भी क्या जाओंगे ?
5. जब पापा ने बेटे को दिया चप्पल वाला प्यार...
पापा और 15 साल का बेटा एक होटल में गए.
पापा- वेटर एक बियर और एक आईसक्रीम लाओ,
बेटा – आईसक्रीम...
क्यों पापा, आप भी बियर लीजिये ना,
दे..चप्पल..पे..चप्पल।
6. बेटा- पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पापा- बेटा उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है
और बहुत तेज दिमाग होना चाहिए.
बेटा- तभी तो पूछ रहा हूं कि आप इंजीनियर कैसे बने?
फिर तो दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल....
7. पिता-बेटा, एक जमाना था जब मैं 10 रुपए लेकर बाजार जाता था और राशन,
सब्जी, दूध सब ले आता था. बेटा-पिताजी, अब जमाना बदल गया है,
आजकल हर दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे रहते हैं।
