Farewell Wishes For Office Colleagues: ऑफिस में साथ काम करते-करते कब कोई कलीग सिर्फ सहकर्मी से बढ़कर दोस्त बन जाता है, पता ही नहीं चलता। रोज की मीटिंग्स, चाय के छोटे-छोटे ब्रेक, काम का प्रेशर और साथ में हंसी- मजाक, ये सब मिलकर एक खास रिश्ता बना देते हैं। ऐसे में जब कोई कलीग ऑफिस छोड़कर आगे बढ़ने का फैसला करता है, तो मन में खुशी भी होती है और थोड़ा सा खालीपन भी महसूस होता है। फेयरवेल का मौका इसी मिलेजुले एहसास को शब्दों में ढालने का होता है। ये सिर्फ अलविदा कहने का समय नहीं, बल्कि उन यादों, अनुभवों और अच्छे पलों को याद करने का भी मौका होता है जो हमने साथ बिताए हैं। सही फेयरवेल विशेस के जरिए हम अपने कलीग को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं देते हैं और यह जताते हैं कि उनका साथ हमारे लिए कितना खास रहा है।
Farewell Messages For Office Colleagues-
1) क्या बताऊं खूबियां आपकी विदाई पर
महकता था दिन आपके मुस्कुराने पर
जहां भी रहो कामयाबी की मिसाल रहे आप !
2) आपका साथ धूप में छांव है
आपका साथ समंदर में नाव है
आपका साथ अंधकार में प्रकाश है
कर रहे हैं आज आपको विदा पर
दिल में आपका ही नाम है !
3) यादों की झड़ी सी है आंखों में छाई
हो रही है आज आपकी विदाई
हम करते हैं ईश्वर से प्रार्थना
पूरी हो जीवन की हर कामना !
what to say on colleague farewell-
4) सोच तो आपकी होगी, मगर आवाज देंगे हम
ख्वाब तो आपने देखा, मगर आगाज देंगे हम
विदाई पर हमारी ओर से उपहार इतना है
इरादे आपके होंगे, मगर परवाज देंगे हम !
5) आज यहां से विदा हो कर चले जाओगे,
पर आशा है कि जहां भी जाओगे, खुशियां ही
खुशियां पाओगे !
6) कांटों की राह को आपने, गुलों का बिछौना कर दिया,
बड़ा था पहाड़ मुश्किलों का, आपने उसे बौना कर दिया !
what to say colleague leaving-
7) आपकी विदाई की इस बेला में
कहता हूं सच, रह जाऊंगा अकेला मैं
फिर भी दुख-सुख में हूं आपके साथ
आप रहो जहां, वहां मिले नई सौगात !
8) लोग आते हैं-जाते हैं, हर जगह नई यादें बनाते हैं
आज आप भी हमें यादों के संग छोड़ जाएंगे
दुआ है हमारी,
न रहे कोई ख्वाहिश अधूरी तुम्हारी!
9) आंख से दूर सही दिल से कहां जाएगा
जाने वाले तू हमें याद बहुत आएगा !
10) दस्तूर है जमाने का यह पुराना,
लगा रहता है यहां आना और जाना,
रहो जहां अपनी छाप ऐसे छोड़ जाना,
हर कोई गुनगुनाता रहे आपका ही तराना।
