शेफ कुणाल कपूर से पहले इन सेलेब्स को भी मिला 'क्रूरता' के आधार पर तलाक, क्या कहता है कानून, जानिए शादीशुदा जिंदगी में क्या है क्रूरता?

Mental Cruelty in Marriage: सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर को पत्नी द्वारा क्रूरता के आधार पर तलाक लेने की अनुमति मिल गई है। दिल्ला हाई कोर्ट ने कुणाल के हक में फैसला सुनाया है।

Chef Kunal Kapoor Divorce: मशहूर सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर का उनकी पत्नी एकता के साथ तलाक हो गया है। साल 2008 में शादी के 16 साल बाद कुणाल एकता से अलग हुए हैं। हालांकि दोनों के बीच मनमुटाव कई सालों से था। कुणाल को उनकी पत्नी से तलाक क्रूरता के आधार पर मिला है।दिल्ली हाई कोर्ट ने कुणाल के पक्ष में फैसला सुनाया है। इससे पहले कुणाल ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। वहां उनकी अर्जी खारिज हो गई थी। दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और नीना बंसल कृष्णा की खंडपीठ ने क्रूरता के आधार पर कुणाल को उनकी पत्नी से तलाक की मंजूरी दी।

End of Feed