मिकी माउस: जब एक चूहे ने बदल दी वॉल्ट डिज्नी की किस्मत, जानें अपमान से कैसे उपजा दुनिया का सबसे प्यारा किरदार

Mickey Mouse: आज 31 मई है और साल 1929 में आज के ही दिन लोगों ने पहली बार मिकी माउस की आवाज सुनी थी।

काले कान, लाल निकर, पीले जूते, सफेद दस्ताने और चेहरे पर हमेशा खिली रहने वाली मुस्कान। यह पहचान है दुनिया के उस सबसे मशहूर कार्टून कैरेक्टर की जिसे हम सब मिकी माउस के नाम से जानते हैं। करीब एक सदी से ये अपनी शरारतों और मासूमियत से दुनियाभर के उदास चेहरों पर खुशियां बिखेर रहा है। समय बहुत बदला, कई पीढ़ियां बदलीं, लेकिन मिकी की लोकप्रियता कम नहीं हुई। आज 31 मई है और साल 1929 में आज के ही दिन लोगों ने पहली बार मिकी माउस की आवाज सुनी थी।

Mickey Mouse History

मिकी माउस की अनसुनी दास्तां

एनिमेशन की दुनिया में मिकी महज एक किरदार का नाम नहीं है। यह संघर्ष, कल्पनाशक्ति और कभी हार न मानने की जिद की कहानी भी है। ये कहानी उस विश्वास की भी है जिसने एक टूट चुके इंसान को अरबों का मालिक बनवा दिया। इस कहानी को समझने के लिए करीब 125 साल पीछे चलना होगा।

End of Feed