What is Fagua and Jogira: क्या होता है फगुआ और जोगीरा? इनके बिना अधूरी है यूपी बिहार की होली, Holi पर क्यों गाते हैं फगुआ, कैसे शुरू हुआ जोगीरा सा रा रा रा..

What is Fagua and Jogira in Hindi: अगर आप होली के आसपास पूर्वी यूपी और बिहार में हैं और आपके कान में झाल की थाप, हारमोनियम की साज और ढोलक के ताल पर यदि कोई लोक गीत सुनाई देता है तो समझ लिजिए वह फगुआ है। इन इलाकों में होली पर इसे गाने की परंपरा है।

What is Fagua and Jogira in Hindi: होली का त्योहार मस्ती का पर्व है। लोग इसे सिर्फ रंगों से जोड़कर देखते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है। होली लोक संगीत का भी त्योहार है। खास तौर पर यूपी और बिहार में कुछ लोक कलाएं ऐसी हैं जो सिर्फ होली से ही जुड़ी हैं। आप बिहार जाएंगे तो देखेंगे कि वहां होली बिना फाग के नहीं मनती। फाग वहां की एक पारंपरिक लोकगीत है। इसे होली पर ही गाया जाता है। होली पर फाग के अलावा जोगीरा भी गाने की परंपरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्या होता है फाग जिसे फगुआ भी कहते हैं और क्या चीज है जोगीरा जिसके बिना होली अधूरी मानी जाती है. आइए डालते हैं रोशनी

4

जोगीरा क्या होता है, होली पर क्यों गाते हैं फगुआ?

क्या होता है फाग या फगुआ ?

अगर आप होली के आसपास पूर्वी यूपी और बिहार में हैं और आपके कान में झाल की थाप, हारमोनियम की साज और ढोलक के ताल पर यदि कोई लोक गीत सुनाई देता है तो समझ लिजिए वह फगुआ है। इन इलाकों में होली पर इसे गाने की परंपरा है। होली के मौके पर गाए जाने वाले इस लोकगीत को फगुआ या फाग इसलिए कहा जाता है क्यों कि होली जिस महीने में पड़ती है उसे फाल्गुन कहते हैं। फाल्गुन से ही फगुआ बना है। फगुआ सिर्फ होली के मौके पर नहीं गाया जाता है। बसंत पंचमी से लेकर होली तक पूरे महीने फगुआ गाया जाता है।

End of Feed