113 सालों से रईसी और रसूख का दूसरा नाम है दिल्ली जिमखाना क्लब, यहां बस पावरफुल लोगों को मिलती है एंट्री

Delhi Gymkhana Club: 1911 में दिल्ली देश की राजधानी घोषित होने के बाद और 3 जुलाई 1913 को उत्तरी दिल्ली में 'इम्पीरियल दिल्ली जिमखाना क्लब' की शुरुआत हुई।

Delhi Gymkhana Club: देश की राजधानी दिल्ली का सबसे प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल दिल्ली जिमखाना क्लब को खाली कराया जा रहा है। केंद्र सरकार ने क्लब को 5 जून तक अपना परिसर खाली करने का निर्देश दिया है। सरकार ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा ढांचे को मजबूत करने का उद्देश्य बताया है। दिल्ली जिमखाना क्लब अभी लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास के पास 2,सफदरजंग रोड पर है।

Delhi Gymkhana Club History, fees, Membership

कहानी दिल्ली जिमखाना क्लब की..

दिल्ली जिमखाना क्लब किसी आम क्लब का नाम नहीं है। 113 सालों से इसकी पहचान ऐसे ठिकाने की है, जहां देश के बड़े नौकरशाह, सेना के बड़े अफसर, राजनयिक, उद्योगपति, खानदानी रईस परिवार और सत्ता से जुड़े प्रभावशाली लोग एक साथ नजर आते रहे हैं। आप इस क्लब के रुतबे का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि दुनिया के कई लग्जरी क्लब्स में भारी-भरकम फीस देकर एंट्री मिल जाती है, लेकिन दिल्ली जिमखाना क्लब में ऐसा नहीं है।

End of Feed