लेखक से मुलाकात: रेखा और गुरू दत्त की जिंदगी के राज़ खोलने वाले लेखक ने लिखी थ्रिलर, मर्डर मिस्ट्री में रिश्‍तों का द्वंद लेकर आए Yasser Usman

EXCLUSIVE: बॉलीवुड के कई बड़े नामों की जिंदगियों को कागज पर उकेरा है नामचीन लेखक यासिर उस्मान ने। उन्‍होंने रेखा, गुरु दत्‍त, संजय दत्‍त और राजेश खन्‍ना पर बेस्‍ट सेलर्स लिखी हैं। लेकिन बॉलीवुड की परतें खोलते-खोलते यासिर को कुछ ओरिजिनल लिखने का जुनून चढ़ा। और फिर उनकी कलम से निकली है एक ओरिजिनल कहानी जो अब पाठकों के हाथ में है। अपनी इसकी किताब को लेकर यासिर उस्‍मान ने हमसे एक्‍सक्‍लूसिव बातचीत की।

EXCLUSIVE:कहते हैं कि अच्‍छी कहानियां वही लिख पाते हैं, जो खुद कहानियां पढ़ने और देखने का शौक रखते हैं। जो शब्‍दों और भावों की बाढ़ में डूबता है, वही शब्‍दों के तिनकों को बटोर कर एक ऐसी नाव बना पाता है जो कागज पर भावनाओं का सैलाब ले आती है। पढ़ने वाला उसमें गोते खाता है और किताब पूरी करने के बाद उसे अपने ही जीवन का हिस्‍सा बनाकर यादों में संजो लेता है। कहानियों को कुछ ऐसे ही जिया है लेखक यासिर उस्‍मान ने। यासिर ने अपनी लेखनी की शुरुआत की बॉलीवुड बायोग्रफीज से जिसमें उन्‍होंने रेखा, संजय दत्‍त, गुरु दत्‍त और राजेश खन्‍ना जैसे सुपर सितारों के जीवन के अनछुए पहलू पाठकों के सामने लाकर रखे। और जब उनको जुनून चढ़ा कुछ नया लिखने का तो एक नई ओरिजिनल कहानी के साथ पाठकों के फिर सामने हैं। इस बार यासिर उस्‍मान लेकर आए हैं थ्रिलर उपन्यास एज़ डार्क एज़ ब्‍लड। इस सिलसिले में हमने इस बेहतरीन लेखक से खास बातचीत की।

yasser usman as dark as blood

Yasser Usman

1. बॉलीवुड राइटिंग से अचानक थ्रिलर उपन्यास लिखने का प्‍लान कैसे बनाया ?

यासिर उस्‍मान: मेरी लेखनी की शुरुआत पत्रकारिता से हुई। बॉलीवुड कवर करते हुए लगा कि कुछ अलग लिखा जाए। सितारों के रुपहले रूप तो सभी देखते हैं लेकिन उनकी जिंदगी की डार्क साइड भी होती है। मैं इसी स्‍याह पहलू को सामने लाना चाहता था। तो उन पर खूब रिसर्च करते हुए बहुत सी कहानियां मेरे सामने आईं। जब लंदन आया तो बॉलीवुड पर रिसर्च करने का उतना समय नहीं मिल रहा था। फिर दिमाग में बहुत सारे किरदार दौड़ रहे थे। बस जब कलम थामी तो ये एक थ्रिलर कहानी लिख डाली। हां, ये पहले से तय था कि मैं जब भी ओरिजिनल कहानी लिखूंगा, तो वो थ्रिलर ही होगी।

End of Feed