छाती पर मेंढ़क लगाकर कहां पहुंचे फुटबॉलर Erling Haaland, एक ब्रोच ने बदल डाला पूरा लुक

अर्लिंग हालैंड का मेंढ़क ब्रोच सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं, बल्कि पुरुषों के बदलते फैशन का संकेत है। जानिए क्यों ब्रोच फिर से ट्रेंड में है, इसे कैसे स्टाइल करें और कैसे यह साधारण सूट को भी खास बना सकता है।

फैशन की दुनिया में कई बार सबसे ज्यादा चर्चा कपड़ों की नहीं, बल्कि एक छोटी-सी एक्सेसरी की होती है। कभी कोई खास घड़ी ट्रेंड बन जाती है, कभी जूते और कभी एक अनोखा पिन। इन दिनों कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब फुटबॉल स्टार अर्लिंग हालैंड ने अपने सफेद सूट पर मेंढ़क के आकार का ब्रोच लगाया। पहली नजर में यह सिर्फ एक सजावटी एक्सेसरी लग सकती है, लेकिन इसने यह साबित कर दिया कि सही स्टाइलिंग पूरे लुक की कहानी बदल सकती है। खास बात यह है कि ब्रोच, जिसे लंबे समय तक महिलाओं के फैशन से जोड़कर देखा जाता था, अब पुरुषों के वार्डरोब में भी तेजी से जगह बना रहा है। यही वजह है कि आज ब्रोच सिर्फ एक पिन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व दिखाने का नया तरीका बनता जा रहा है।

Erling Haaland Frog Brooch

एक छोटा ब्रोच, लेकिन सबसे बड़ी हाइलाइट

हालैंड ने अपने सफेद डबल-ब्रेस्टेड ब्लेज़र के साथ मेंढ़क के आकार का ब्रोच पहना। बाकी आउटफिट काफी क्लासिक था, लेकिन इस एक एक्सेसरी ने पूरे लुक को अलग पहचान दे दी। यही अच्छे स्टाइल की खासियत होती है—कई बार एक छोटी-सी डिटेल ही सबसे ज्यादा याद रह जाती है।

End of Feed