चार रंग और चार स्वाद की होती है इलायची, जानें किस रेसिपी में कौन ही होगी इस्तेमाल, कैसे आएगा बेस्ट टेस्ट

Elaichi ke prakar aur swad: भारतीय रसोई का सबसे जायकेदार और खुशबूदार मसाला है इलायची। आमतौर पर लोग हरी इलायची के बारे में जानते हैं। लेकिन इलायची दरअसल चार प्रकार की होती है। यहां जानें इनके बारे में और ये भी नोट करें कि कौन सी इलायची किस रेसिपी में यूज करनी चाहिए।

Elaichi ke prakar aur swad: छोटी-सी दिखने वाली इलायची में कितनी किस्में, खुशबुएं और स्वाद छुपे हैं, ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे! ज्यादातर लोग सिर्फ हरी इलायची को जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इलायची काली, सफेद और यहां तक कि लाल भी होती है और ये सब सिर्फ रंग में ही नहीं, बल्कि स्वाद, खुशबू और इस्तेमाल के तरीके में भी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती हैं।

Elaichi Ke Prakar Aur Fayde

Elaichi Ke Prakar Aur Fayde

लंदन में रामबुतान रेस्टोरेंट की शेफ और मालिक सिंथिया शनमुगलिंगम का कहना है कि इलायची उनका सबसे पसंदीदा मसाला है, इसकी खुशबू मुझे बचपन की मिठाइयों की याद दिलाती है। इलायची हर तरह के खाने में काम आने वाली चीज है। यह नमकीन और तीखे खाने में भी स्वाद बढ़ा देती है। इससे आप मीठा भी बना सकते हैं और मसालेदार भी, जैसे खीर में डालें या बिरयानी में, दोनों का स्वाद निखार देती है।

End of Feed