EID-Ul-Fitr 2024 Outfit Ideas: मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए ईद-उल-फितर का त्योहार बेहद खास होता है। इस त्योहार का इंतजार इस्लाम धर्म के लोग पूरे साल भर करते हैं। ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। ईद का त्योहार रमजान के पाक महीने के बाद मनाया जाता है। रमजान के पाक महीने में लोग रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं। इस साल ईद का त्योहार 10 या 11 मार्च को मनाया जाएगा। ईद का त्योहार इतना खास होता है कि इसकी तैयारियां महीने भर पहले से होने लगती है। ईद के मौके पर सभी के घरों पर तरह तरह पकवान बनते हैं। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को गले लगाकर बधाईयां भी देते हैं।
ईद के मौके पर लोग नए नए कपड़े पहनते हैं और ईद की बधाई अपने रिश्तेदारों के घर जाते हैं। लेकिन लड़कियां अपने अटायर को लेकर काफी कन्फ्यूज रहती हैं। कई बार उन्हें ये समझ नहीं आता है कि कौन सा अटायर उनपर फबेगा। अगर आप भी अटायर को लेकर कंफ्यूज हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ड्रेस आइडियाज लेकर आए हैं जिसे कैरी कर आप खूबसूरत दिख सकती हैं।
अदिति राव हैदरी
ईद के मौके पर आप अदिति राव हैदरी की तरह गोल्डन अनारकली सूट पहन सकती हैं। इस गोल्डन लुक को आप भी अदिति की तरह झुमकों, खुले बालों और स्मोकी मेकअप के साथ कंप्लीट कर सकती हैं।
सोनम कपूर
ईद के मौके पर आप सोनम की तरह रेड फ्लोरल प्रिंट अनारकली सूट कैरी कर सकती हैं। लुक में चार चांद लगाने के लिए आप बालों में गुलाब लगा सकती हैं।
हिना खान
हिना खान का रेड अनारकली सूट लुक कमाल का है। ईद के मौके पर आप इस तरह का अटायर भी कैरी कर सकती हैं। सिंपल और सोबर दिखने के लिए इस अटायर को जरूर ट्राय करें।
जान्हवी कपूर
अगर आप ईद के मौके पर क्लासी दिखना चाहती हैं तो जान्हवी कपूर की तरह चिकनकरी अनारकली सूट पहन सकती हैं। ये आप पर खूब फबेगा।
