Eid Ul Adha Namaz Time in Mumbai, Delhi, Lucknow, Hyderabad, Today Bakrid Namaz Time: आज देशभर में धूमधाम से बकरीद यानी ईद उल अजहा का त्यौहार मनाया जा रहा है। मीठी ईद के करीब 70 दिन बाद बकरा ईद मनाई जाती है। बकरा ईद लोगों को सच्चाई की राह में अपना सबकुछ कुर्बान कर देने का संदेश देती है। ईद-उल-अजहा को हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। हजरत इब्राहिम अल्लाह के हुकम पर अपनी वफादारी दिखाने के लिए अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने को तैयार हो गए थे। जब हजरत इब्राहिम अपने बेटे को कुर्बान करने के लिए आगे बढ़े तो खुदा ने उनकी निष्ठा को देखते हुए इस्माइल की कुर्बानी को दुंबे की कुर्बानी में परिवर्तित कर दिया।
Eid Al Adha Namaz Time, Eid Ul Adha Namaz Niyat Time
जानकारी के अनुसार, बकरीद के दिन ईदगाह में सुबह 7:15 बजे नमाज अदा की जाएगी। ईद उल अजहा इस्लामी कैलेंडर का 12वां और आखिरी महीना होता है। ईद उल ज़ुहा भारत और दुनिया भर में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। ईद उल जुहा के दौरान मुसलमान ईदगाह या मस्जिद में जमा होते हैं और जमात के साथ 2 रकात नमाज अदा करते हैं। यह नमाज अमूमन सुबह के समय आयोजित की जाती है। दिल्ली की ईदगाह में सुबह 7:15 am पर नमाज होगी जबकि जामा मस्जिद में सुबह 6:45 am पर नमाज होगी। यहां जानें मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ सहित देश के प्रमुख शहरों में नमाज का समय।
City wise Eid Ul Adha Namaz Time, बकरीद की नमाज का टाइम
| शहरों के नाम | |
| बेंगलुरु | सुबह 7:05am |
| लखनऊ | सुबह 7:15 am |
| हैदराबाद- | सुबह 7:25 am |
| जयपुर- | सुबह 7:29 am |
| मुंबई | सुबह 7:15 am |
| चेन्नई | सुबह 7:35 am |
| कोलकाता | सुबह 7:35 am |
| रायपुर | सुबह 7:25 am |
| केरल | सुबह 6:15 am |
| वाराणसी | सुबह 7:15 am |
| पटना | सुबह 7:45 am |
| प्रयागराज | सुबह 8:15 am |
बकरीद पर क्या होता है?
बकरा ईद के पर सबसे पहले मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है। इसके बाद बकरे या दुंबे-भेड़ की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। इसमें से एक हिस्सा गरीबों को जबकि दूसरा हिस्सा दोस्तों और सगे संबंधियों को दिया जाता है। वहीं, तीसरे हिस्सा अपने परिवार के लिए रखा जाता है।
