लाइफस्टाइल

EID Black Palazzo Look: ईद पर कपड़ों को लेकर कन्फ्यूज हैं? तो ट्राय करें इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ब्लैक प्लाजो लुक

EID Black Palazzo Look: अगर आप ईद के ड्रेसेस को लेकर कंफ्यूज हैं तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ब्लैक प्लाजो लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Image

Black Plazzo LOOK

EID Black Palazzo Look: मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों साल भर ईद के त्योहार का इंतजार रहता है। ऐसे में ईद अब नजदीक है। इस साल 10 या 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। ऐसे में सभी लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। सभी लोग ईद की शॉपिंग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपने अटायर को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं। सबसे ज्यादा लड़कियां अपने ड्रेसेस को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो इब घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ड्रेस आइडियाज लेकर आए हैं जिसे ट्राय कर आप ईद पर चार चांद लगा सकती हैं।

सारा अली खान

Sara ali khan

Sara ali khan

सारा अली खान ने ब्लैक कलर की शॉर्ट कुर्ती के साथ प्लाजो कैरी किया है। मिनिमल मेकअप और स्टाइलिश हेयर के साथ उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया है।

मृणाल ठाकुर

Mrunal Thakur

Mrunal Thakur

ईद पर ग्लैमरस दिखने के लिए आप मृणाल ठाकुर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उनका ब्लैक प्लाजो लुक कमाल का है। पोनीटेल हेयर और ईयररिंग्स के साथ उन्होंने इस लुक को स्टाइलअप किया है।

माधुरी दीक्षित

Madhuri Dixit

Madhuri Dixit

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का ये ब्लैक प्लाजो लुक आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। उन्होंने इस प्लाजो सेट को व्हाइट श्रग के साथ टीमअप किया है।

करीना कपूर

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor

बेबो के ब्लैक प्लाजो लुक को ट्राय कर आप स्टनिंग दिख सकती हैं। इसे उन्होंने गोल्डन ईयररिंग्स के साथ टीमअप किया है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article