Eid Mubarak Wishes for Friends in Hindi: ईद मुबारक दोस्तों। आज ईद-उल-फितर का त्योहार है और इस खास दिन की खुशी तब तक अधूरी है जब तक इसमें दोस्तों का साथ ना हो। बिना यारों के ईद के रंग हमेशा फीके ही लगते हैं। यह दिन हमें मौका देता है कि सारी कड़वाहटें भुलाकर हम एक दूसरे से गले मिले और पूरी दुनिया को प्रेम और भाईचारे का संदेश दें। अगर आप इस ईद अपने दोस्त से दूर हैं तो परेशान ना हों। हम आपके लिए लेकर आए हैं ईद के खूबसूरत शुभकामना संदेश जिगरी दोस्तों के लिए। अपने दोस्तों को भेजें ईद मुबारक संदेश और शायरी:
दोस्तों के लिए ईद की मुबारकबाद (Photo: iStock)
1. इस खुशियों भरी ईद पर आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
मेरे प्यारे दोस्तों, ईद मुबारक!
2. सितारों की तरह आपकी किस्मत चमकती रहे,
खुशबू की तरह आपकी याद महकती रहे,
ईद के इस दिन आपकी हर हसरत पूरी होती रहे।
ईद मुबारक हो दोस्त!
3. चांद की चांदनी, खुशियों की बहार, खुशहाल हो आपका हर एक परिवार, आपके घर में रहे सदा बरकत और प्यार।
ईद मुबारक 2026 मेरे दोस्त
4. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद!
5. अल्लाह आपको ईद की सारी खुशियां अता करे, आपकी हर दुआ कुबूल हो और दामन खुशियों से भरा रहे।
ईद मुबारक यार
6. खुशियां आपके कदम चूमें और कामयाबी आपके पास हो,
रिश्तों में हमेशा वैसी ही मिठास हो,
जैसी इस ईद के शीर-खुरमे की बात हो।
ईद मुबारक मेरे यार!
7. आप सब मेरी जिंदगी के वो अनमोल रत्न हैं, जिनके साथ होने से मेरा हर दिन ईद बन जाता है।
ढेर सारा प्यार और ईद मुबारक!
8. चांद की चांदनी, खुशियों की बहार,
आया है ईद का त्योहार,
रहें आप सदा सलामत यही है दुआ,
ईद मुबारक हो आपको दिल से बार-बार
9. पुरानी सारी रंजिशें और गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलने का दिन आ गया है।
मेरे प्यारे दोस्त को ईद मुबारक!
10. दुआ है कि आपकी हर मुराद पूरी हो जाए,
अंधेरी राहों में भी आपको मंजिल मिल जाए,
ईद का ये नूर आपकी जिंदगी को रौशन कर जाए।
ईद मुबारक जिगरी
11. यार, तुम्हारी दोस्ती के बिना हर त्योहार फीका है। अल्लाह करे हमारी ये यारी हमेशा ऐसे ही महकती रहे।
ईद मुबारक दोस्त
