Eid Mubarak 2024 Wishes in Hindi: ईद मुसलमानो का सबसे बड़ा और खास त्योहार माना जाता है। इस त्योहार का इंतजार लोग पूरे साल भर करते हैं। रमजान के महीने में 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद ईद मनाई जाती है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन नए कपड़े पहनकर नमाज पढ़ते हैं और लोगों से प्यार बांटते हैं। ईद-उल-फितर (Eid ul Fitr 2024) रमजान के महीने के अंत का भी प्रतीक है। भारत में आज यानी 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। ऐसे में चांद के दीदार के साथ अपनी खाला, फूफी और आपा समेत सभी रिश्तेदारों को ईद की बधाई देने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश। यहां देखें ईद की दो लाइन की शायरी, दो लाइन के कोट्स, दो लाइन विशेजष फोटोज।
Eid Mubarak 2024 Wishes in Hindi
1.लाती है ढेरों खुशियां ईद,
मिटाती है दिलों की दूरियां ईद,
खुदा का नायाब तोहफा है ईद,
हम भी दिल से आपको कहते हैं हैप्पी ईद

Eid 2024 Shayari
2.रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन,
खुशियों से भरी हो जिंदगी आपकी ईद के दिन,
आपके सभी कष्टों का अंत हो जाए ईद के दिन,
ईद के इस चांद की चरह दमकता रहे आपका हर दिन
ईद मुबारक!
3.चांद सा खिले सबका चेहरा,
कोई न रहे बेसहारा,
आप सभी को मेरी तरफ से,
मुबारक हो ईद का त्योहार प्यारा!
4.चांद सा रोशन हो ईद का दिन तुम्हारा,
इबादत से भरा हो हर दिन तुम्हारा,
हर रोजा और नमाज कबूल हो तुम्हारी,
यह अल्लाह से है, दुआ हमारी।
ईद मुबारक!

Eid Ul Fitr
5. ईद का दिन है आज तो गले मिल ले ए दोस्त
रस्म-ए-दुनिया भी है मौका भी है दस्तूर भी है।
ईद मुबारक!
6.आपको हर मंजिल मिल जाए,
दुख और बीमारी कभी पास न आए,
ईद पर करते हैं रब से यही दुआ,
खुशियों की बौछार आपके ऊपर हो जाए।

Eid Ul Fitr Wishes
7. ऐ रूठे हुए दोस्त मुझे इतना बता दे
क्या मुझसे गले मिलने का अब मन नहीं होता
बच्चों की तरह दौड़ के आ सीने से लग जा
ये ईद का दिन है कोई भी दुश्मन नहीं होता।
ईद मुबारक!
