Eid Mubarak 2024 Wishes Shayari in Hindi, Happy Eid ul Fitr 2023 Wishes Hindi, Shayari, Images: ईद-उल-फितर का त्योहार मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोगों द्वारा खूब धूम धाम के साथ मनाया जाता है। ईद के मौके पर परिवार के सभी लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी उठाते हैं। ईद के मौके पर लोग पुराने गिले शिकवे मिटाकर गले लगाकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद इस्लाम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। ईद का त्योहार सभी लोग अपने घर परिवारवालों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दूसरे देश में काम करते हैं और छुट्टियां नहीं मिल पाने की वजह से घरवालों के साथ त्योहार सेलिब्रेट नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वो लोग त्योहार का मजा दोगुना करने के लिए Whatsapp और Facebook पर ये मैसेज शेयर कर अपनों को ईद की बधाई दे सकते हैं। यहां देखें ईद के बधाई संदेश, विशेज, कोट्स, शायरी, मैसेज, फोटोज।
Eid Mubarak 2024 Wishes Shayari in Hindi, Happy Eid ul Fitr 2023 Wishes Hindi
1. ऐ चांद उनको मेरा ये पैगाम देना
खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना
जब देखें वे तुझे तो
मेरी तरफ से उनको ईद मुबारक कहना
2. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल
चारों तरफ फ़ैलाओ खुशियों के गीत
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद
ईद मुबारक
3. जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो,
जिसमें कोई दुख और कोई गम न हो!
ईद मुबारक!
4. तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन कि
आमीन कहने से पहले आपकी दुआ कबूल हो जाए
5. ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां
ईद मिटा देती है इंसान की दूरियां
ईद है खुदा का एक नायाब तबारक
इसलिए कहते हैं ईद मुबारक
6. अल्लाह की रहमत सदा आपके परिवार पर बरसे
हर गम आपके परिवार से दूर रहे
मुबारक नाम है अल्लाह का
मुबारक हो ईद तुम्हें
7. सोचा किसी अपने से बात करूं
अपने किसी खास को याद करूं
किया जो फैलसा ईद मुबारक कहने को
दिल ने कहा...
क्यूं ना सबसे पहले आपसे शुरुआत करूं
8. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा
मिले हर कदम पर राजा-ए-खुदा
फनाह हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा...
ईद मुबारक!
9. चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से
हमारी दुआ हैं इस ईद वो मिल जाए आपको।
ईद मुबारक को आपको!
