लाइफस्टाइल

Eid Mubarak 2024 Wishes, Shayari: शायराना अंदाज में दूर बैठे दोस्तों, रिश्तेदारों को दें ईद की बधाई, भेजें ये Whatsapp मैसेज, कोट्स, शायरी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 11, 2024, 06:02 AM IST

Eid Mubarak 2024 Wishes Shayari in Hindi, Happy Eid ul Fitr 2023 Wishes Hindi, Shayari, Images, Quotes: भारत में ईद का त्योहार आज मनाया जा रहा है। ईद इस्लाम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। ईद का त्योहार सभी लोग अपने घर परिवारवालों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में अगर आप दूर बैठे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को बधाई देना चाहते हैं तो ये बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Image

Eid Ul Fitr 2024

Eid Mubarak 2024 Wishes Shayari in Hindi, Happy Eid ul Fitr 2023 Wishes Hindi, Shayari, Images: ईद-उल-फितर का त्योहार मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोगों द्वारा खूब धूम धाम के साथ मनाया जाता है। ईद के मौके पर परिवार के सभी लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी उठाते हैं। ईद के मौके पर लोग पुराने गिले शिकवे मिटाकर गले लगाकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद इस्लाम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। ईद का त्योहार सभी लोग अपने घर परिवारवालों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दूसरे देश में काम करते हैं और छुट्टियां नहीं मिल पाने की वजह से घरवालों के साथ त्योहार सेलिब्रेट नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वो लोग त्योहार का मजा दोगुना करने के लिए Whatsapp और Facebook पर ये मैसेज शेयर कर अपनों को ईद की बधाई दे सकते हैं। यहां देखें ईद के बधाई संदेश, विशेज, कोट्स, शायरी, मैसेज, फोटोज।

Eid Mubarak 2024 Wishes Shayari in Hindi, Happy Eid ul Fitr 2023 Wishes Hindi

1. ऐ चांद उनको मेरा ये पैगाम देना

खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना

जब देखें वे तुझे तो

मेरी तरफ से उनको ईद मुबारक कहना

Eid 2024 Shayari

Eid 2024 Shayari

2. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल

दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल

चारों तरफ फ़ैलाओ खुशियों के गीत

इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद

ईद मुबारक

3. जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,

आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो,

ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो,

जिसमें कोई दुख और कोई गम न हो!

ईद मुबारक!

Eid 2024 Quotes

Eid 2024 Quotes

4. तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए

हो आपका मुकद्दर इतना रोशन कि

आमीन कहने से पहले आपकी दुआ कबूल हो जाए

5. ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां

ईद मिटा देती है इंसान की दूरियां

ईद है खुदा का एक नायाब तबारक

इसलिए कहते हैं ईद मुबारक

6. अल्लाह की रहमत सदा आपके परिवार पर बरसे

हर गम आपके परिवार से दूर रहे

मुबारक नाम है अल्लाह का

मुबारक हो ईद तुम्हें

7. सोचा किसी अपने से बात करूं

अपने किसी खास को याद करूं

किया जो फैलसा ईद मुबारक कहने को

दिल ने कहा...

क्यूं ना सबसे पहले आपसे शुरुआत करूं

8. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा

मिले हर कदम पर राजा-ए-खुदा

फनाह हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ

बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा...

ईद मुबारक!

Eid 2024 Messages

Eid 2024 Messages

9. चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको

धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको

दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से

हमारी दुआ हैं इस ईद वो मिल जाए आपको।

ईद मुबारक को आपको!

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article