Eid Chand Raat Mubarak 2024 Wishes: इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान अब खत्म हो गया है। आज देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों के लिए यह महीना बेहद खास होता है। इस पूरे महीने लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान के 30 रोजे के बाद सभी लोगों को ईद का बेसब्री से इंतजार रहता है। ईद का चांद 30 रोजे के बाद नज़र आता है जिसे लोग चांद मुबारक के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। भारत में अगर कल ईद का चांद दिखता है तो कल ही चांद मुबारक मनाई जाएगी। चांद मुबारक के अगले दिन ईद मनाई जाती है। चांद के दीदार के बाद लोग अपने भाईजान, खाला, फुफु समेत करीबियों को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को चांद मुबारक की बधाईयां देना चाहते हैं तो ये मुबारकबाद भेज सकते हैं।
Eid Chand Raat Mubarak 2024 Wishes Shayari Shubhkamnaye Chand raat mubarak
1. तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद चांद मुबारक!

Eid Chand 2024
2. आगाज ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है,
जिसने भी रखे रोजे,
उन सब के लिए अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है।
3. समंदर को उसका किनारा मुबारक,
चांद को सितारा मुबारक,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
दिल को उसका दिलदार मुबारक,
आपको ईद चांद का त्योहार मुबारक !
4. ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को दिल से ईद मुबारक!
5. चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भरा हो रोजा तुम्हारा,
हर रोजा और नमाज कबूल हो तुम्हारी,
यह अल्लाह से है, दुआ हमारी।
Eid Chand Mubarak !

Eid Chand Mubarak wishes
6. न जुबान से, न दिमाग से
न निगाहों से, न गिफ्ट से
आपको ईद-उल-फितर मुबारक हो
डायरेक्ट दिल से!
ईद चांद मुबारक!
7. दीपक में अगर नूर न होता
तन्हा दिल यूं मजबूर न होता
मैं आपको ईद मुबारक कहने जरूर आता
अगर आपका घर इतनी दूर न होता।
