लाइफस्टाइल

Eid 2023 Mehndi designs: जश्न-ए-ईद पर हाथों में रचाएं प्यारी मेहंदी! देखें ईद की मेहंदी के लेटेस्ट सिंपल डिजाइन्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2023, 03:13 PM IST

Eid 2023 Simple Bakra eid mehndi designs (ईद की मेहंदी डिजाइन्स) : ईद का त्योहार आने ही वाला है, ईद पर नमाज़ पढ़ने के साथ साथ सजने संवरने का भी अलग ही मज़ा होता है। बकरा ईद पर अपने चमकीले जोड़े के साथ हाथों में काली काली मेहंदी रचाने का मन है, तो ईद स्पेशल ये मेहंदी डिजाइन्स बेस्ट हैं।

Image

Eid 2023 bakra eid simple mehndi designs for girls front hand

Eid 2023 Simple Bakra eid mehndi designs (ईद की मेहंदी डिजाइन्स): माह ए जिलहिज्ज का चांद नजर आने के दसवें दिन मनाई जाने वाली बकरीद इस साल 29 जून को पड़ रही है। मुस्लिम परिवारों के लिए ईद का त्योहार बहुत ही खास होता है, ईद पर नमाज़ पढ़ ऊपर वाले की दिल से इबादत की जाती है। ईद पर नमाज़ पढ़ने के साथ साथ दावत रखना और घर की औरतों द्वारा सजने संवरने की खास परंपरा है। ईद पर नए कपड़े पहनने के साथ मेहंदी रचाना भी अच्छा मानते हैं, तो ईद पर चूड़ियों वाले हाथ में काली काली मेहंदी लगाने का मन है। तो मेहंदी की ये लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन्स एकदम बेस्ट रहेंगी।

Mehndi Designs Eid 2023, ईद मेहंदी डिजाइन

मंडला मेहंदी (Mehndi tattoo for girls)

Mandala Mehndi

Mandala Mehndi

ईद पर गोरे गोरे हाथों में ऐसी प्यारी प्यारी मेहंदी लगाएंगी, तो आपका ईद का नूर दुगना हो जाएगा। फूल वाली ऐसी मेहंदी दिखने में भी बहुत सुंदर है और इसे बनाना तो बहुत ही आसान है। आप केवल फूल या मंडला जैसी मेहंदी भी बना सकती हैं, खाली उंगलियां भी अटपटी नहीं लगेंगी।

अरेबिक मेहंगी ( Arabic Eid Mehndi designs)

Arabic Mehndi

Arabic Mehndi

फ्लोरल पैटर्न की ये खूबसूरत सी मेहंदी ईद के लिए एकदम परफेक्ट है। अरेबिक स्टाइल की ऐसी मेहंदी गर्ल्स के हाथों पर खूब जचती है, आप फूलों के साथ साथ बेल-बूटे भी बनाकर प्यारा लुक बना सकती हैं।

ईद की मेहंदी (EID 2023 Mehndi designs easy)

Mehndi designs eid 2023

Mehndi designs eid 2023

ईद स्पेशल मेहंदी बनानी है, तो ऐसी फूलों के चांद वाली डिजाइन काफी सूट करेगी। ऐसी मेहंदी के साथ आप प्यारा ईद मुबारक भी लिख सकती हैं, ईद के जश्न की रौनक और बढ़ जाएगी।

चांद सितारे वाली मेहंदी (Mehndi for eid)

Eid Ki Mehndi

Eid Ki Mehndi

सुंदर से हाथों में सुंदर सी मेहंदी बनानी है, तो ईद पर ऐसी चांद-सितारे वाली मेहंदी से बेहतर शायद ही कुछ है। सिंपल और बेहद खूबसूरत लुक वाली ये चांद सितारा मेहंदी इस ईद जरूर ट्राई करें।

झालर वाली मेहंदी (Latest simple bangle mehndi)

Eid Mehndi 2023

Eid Mehndi 2023

ईद पर सूट और चूड़ियों के साथ ऐसी झालर वाली लेटेस्ट स्टाइलिश मेहंदी भी अच्छी लगेगी। उंगलियों पर आप बेल, बूटे, पत्तियां और फूलों का डिजाइन बनाकर ईद मुबारक कर सकती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article