सर्दी हो या फिर गर्मी अंडे के दीवाने हर मौसम में इसका स्वाद चखते हैं। अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर को जरूरी प्रोटीन मिलते हैं। वैसे तो अंडे से कई तरह की डिशेज बनाई जाती है, लेकिन कुछ लोगों स्ट्रीट पर मिलने वाली हाफ फ्राई अंडा खूब पसंद आता है। ऐसे में वो घर पर भी इस डिश को बनाना चाहते हैं लेकिन वैसा स्वाद नहीं आ पाता। इसलिए यहां हम आपको आसानी सी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर पर स्ट्रीट स्टाइल हाइ फ्राई अंडा बना सकते हैं। नोट कर लें रेसिपी।
सामग्री
1 अंडा
1/2 चम्मच तेल या मक्खन
नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
बनाने का तरीका
एक नॉन-स्टिक पैन लें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
अब पैन में तेल या मक्खन डालें और गरम होने दें। तेल या मक्खन इतना गरम होना चाहिए कि पानी की एक बूंद डालने पर तुरंत चटकने लगे।
जब तेल गर्म हो जाए तो अंडा सावधानी से तोड़ें। यदि आपको अंडे का सफेद भाग और जर्दी अलग रखना मुश्किल लगता है, तो आप पहले अंडे को एक अलग कटोरे में तोड़ सकते हैं और फिर उसे पैन में डाल सकते हैं।
अभ आंच को कम कर दें और अंडे के सफेद भाग को जमने दें। इस बात का ध्यान रहे कि जर्दी नरम रहे।
अंडे को ज्यादा पकाने के लिए आप इसे ढक्कन से ढक भी सकते हैं।
जब अंडे का सफेद भाग पूरी तरह से पक जाए, तो पैन को उतार लें।
अब इसे किसी प्लेट में सर्व करें और स्वादानुसार नमक और काली मिर्च छिड़कें।
आप इसे टोस्ट, पराठे, अप्पम या डोसा के साथ खा सकते हैं।
