लाइफस्टाइल

Egg Face Pack: ब्लैकहेड्स और चेहरे की गंदगी दूर करे अंडे का फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 22, 2023, 02:25 PM IST

Egg Face Pack: अंडे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है अंडा सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अंडे का इस्तेमाल कर स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

Image

अंडे का फेस पैक्स (Source:istock)

Egg Face Pack: अंडे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है अंडा सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अंडे का इस्तेमाल कर स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। अंडे सीबम कंट्रोल करने में मदद करते हैं जिससे चेहरा पर एक्सट्रा ऑयल नहीं आते हैं। इनके इस्तेमाल से एंटी-एजिंग की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ साथ ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या से निजात दिलाने में भी बेहद कारगर माना जाता है अंडा। इसी कड़ी में आज हम आपको ब्लैकहेड्स और चेहरे की गंदगी को दूर करने के लिए अंडे का फेस पैक इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताएंगे।

अंडे और खीरे का फेस पैक

सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए ये फेस पैक बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक अंडे का सफेद हिस्सा, एक चम्मच शहद, एक चम्मच खीरे का रस और एक चम्मच दही को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 15 मिनट तक इस पेस्ट को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन ग्लो करेगी और स्किन को ठंडक भी मिलेगी।

अंडे और नींबू का फेस पैक

स्किन टैन, त्वचा से डेड स्किन सेल्स हटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए अंडे और नींबू का फेस पैक इस्तेमाल करें। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक अंडे के सफेद हिस्से, आधा चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 10-15 मिनट बाद चेहरे को धो लें और फिर मॉइश्चराइजर लगाएं।

ब्लैकहेड्स के लिए अंडे का मास्क

ब्लैकहेड्स की समस्या कोो दूर करने के लिए अंडे के सफेद भाग का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए एक अंडे का सफेद हिस्सा लें। अब टिशू पेपर को लेकर छोटी-छोटी स्ट्रिप्स में काट लें। इन स्ट्रिप्स को अंडे में डुबाएं और ब्लैकहेड्स वाले हिस्सों पर लगाएं। अब इस स्ट्रिप्स को सूखने के लिए छोड़ दें और सूखने के बाद इसे हटाएं। हफ्ते में एक बार इस मास्क का जरूर इस्तेमाल करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article