Durga Ji Ki Shayari: मां दुर्गा की पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। माता रानी शक्ति की देवी मानी जाती हैं। सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से माता रानी की आराधना करने संतोष की प्राप्ति होती है और साथ ही भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। मां दुर्गा की नवरात्रि के दौरान खूब धूम धाम से पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। कल से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पर्व मां आदिशक्ति को समर्पित है। गुप्त नवरात्रि के मौके पर मां की पूजा करने के साथ साथ लोग अपनों को बधाईयां भी देते हैं। अगर आप भी अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो मां दुर्गा की ये शायरी भेज सकते हैं।
Durga Ji Ki Shayari in hindi
1. मां दुर्गा का सिर पर हाथ हो,
पूरे परिवार में खुशियों का वास हो,
घर में सुख-शांति का निवास हो,
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।
जय माता दी
2. अंधियारों से जब मैं डर जाऊ,
हे माँ दुर्गा तुम शक्ति देना,
चारों तरफ हो जाए घोर अंधेरा
रौशनी बनकर राह दिखाना।
जय माता दी
3. देखों, सिंह पर सवार होकर आई है मेरी माँ,
मन के सारे मुराद पूरी करने आई है मेरी मां,
सारे जग में कोई नहीं माँ से बड़ा कृपालु
सारे दुःख और कष्ट को हरने आई है मेरी मां।
जय माता दी
4. मां दुर्गा की चरणों में जब जाता हूं,
सच कहूँ तो बड़ा सुकून पाता हूं,
सारे मुसीबतों से लड़ जाता हूं,
जब कोई विकट दुःख आता है
तो मैं माँ के चरणों में आ जाता हूं।
जय माता दी
5. मां भक्तों के हृदय को जान लेती हैं,
भक्तों के मन को पहचान लेती हैं,
मां इस दुनिया के कण-कण में है
मां सबके कर्मों का फल देती हैं।
जय माता दी
6. मां के दरबार जायेंगे,
मां के चरणों में शीश झुकायेंगे,
मां को अपना दुःख सुनायेंगे,
मां का आशीर्वाद पायेंगे।
प्रेम से बोलो जय माता दी
7. जब मां का बुलावा आता हैं,
भक्त दौड़ा-दौड़ा जाता हैं,
जीवन में सुख-शन्ति-समृद्धि को पाता है,
माँ के चरणों में उसकों बड़ा सुकून आता हैं।
जय माता दी
8. मां तेरे दरबार में आया हूँ,
मेरे गुनाहों को माफ़ कर देना,
इस तेरे भक्त से बहुत भूल हुई है
ईमानदारी के रास्तें पर चलू
ऐसे मेरे दिल को साफ़ कर देना।
जय माता दी
