लाइफस्टाइल

Kumar Vishwas Shayari: शेरो-शायरी के शौकीन जरूर पढ़ें डॉ. कुमार विश्वास की ये शायरियां, देखें बेस्ट शायरी इन हिंदी

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 9, 2024, 01:41 PM IST

Kumar Vishwas Shayari (कुमार विश्वास शायरी): कुमार विश्वास की गिनती देश के चर्चित कविओं में की जाती है। कुमार विश्वास अपनी रचनाओं से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। शेरो शायरी के दीवानों के लिए पेश हैं डॉक्टर कुमार विश्वास की बेहतरीन शायरियां, देखें हिंदी शायरी रोमांटिक, बेस्ट शायरी।

Image

Dr kumar vishwas shayari in hindi

Kumar Vishwas Shayari (कुमार विश्वास शायरी): हिंदी के मशहूर कवि डॉक्टर कुमार विश्वास अपनी कविताओं, धार्मिक विचार धाराओं तो गीत, गजल, शायरियों के लिए अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। खूबसूरत शब्द शैली के धनी कुमार विश्वास का प्यार, मोहब्बत, जिंदगी तो दर्द शायरी के रूप में पेश करने का तरीका बेहद खास है। तो अगर आप भी शेरो-शायरी के शौकीन हैं, तो आपको कविराज की ये शायरियां जरूर पढ़नी चाहिए। देखें कुमार विश्वास की शायरी इन हिंदी, रोमांटिक लव शायरी, सैड शायरी हिंदी में।

कुमार विश्वास हिंदी शायरी, Kumar Vishwas Shayari in Hindi

1. मैं जब भी चलता हूं.. नजारे छूट जाते हैं..

कोई जब रूप गढ़ता हूं, तो सांचे टूट जाते हैं

मैं रोता हूं तो लोग आकर पीठ थपथपाते हैं,

मैं हंसता हूं तो लोग मुझसे अक्सर रूठ जाते हैं।

2. मोहब्बत एक एहसासों की पावन कहानी है,

कभी कबिरा दीवाना था, कभी मीरा दीवानी थी।

यहां सब लोग कहते हैं मेरी आंखों में आंसू है,

जो तू समझे तो मोती है, जो तू न समझे तो पानी है..

3. जवानी में कई ग़ज़लें अधूरी छूट जाती हैं

कई ख़्वाहिश तो दिल ही दिल में पूरी छूट जाती हैं

जुदाई में तो मैं उससे बराबर बात करता हूं

मुलाक़ातों में सब बातें अधूरी छूट जाती हैं

Love Shayari in Hindi

4. जो मैं या तुम समझ लें वो इशारा कर लिया मैंने

भरोसा बस तुम्हारा था तुम्हारा कर लिया मैंने

लहर है हौसला है रब है हिम्मत है दुआएं हैं

किनारा कर ने वालों से किनारा कर लिया मैंने

5. कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है !

मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है ..

मैं तुझसे दूर कैसा हूँ, तू मुझसे दूर कैसी है!

ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है ..

6. मैं अपने गीत ग़ज़लों से उसे पैग़ाम करता हूं

उसी की दी हुई दौलत उसी के नाम करता हूं

हवा का काम है चलना दीये का काम है जलना

वो अपना काम करती है मैं अपना काम करती हूं

Kumar Vishwas best Shayari in hindi

7. वक़्त के क्रूर छल का भरोसा नहीं

आज जी लो कल का भरोसा नहीं

दे रहे हैं वो अगले जनम की ख़बर

जिनको अगले ही पल का भरोसा नहीं

8. गुल के गुलफाम के गुलशन के चिनारों की क़सम

तेरी डल झील के उन सारे शिकारों की क़सम

तुझको सीने से लगाने के हैं ये सारे जतन

मेरे कश्मीर मेरी जान मेरे प्यारे चमन

Hindi Sad Shayari

9. तेरी झीलों की मोहब्बत में है पागल बादल

मां के माथे पे दमकते हुए पावन आंचल

तेरी सरगोशी पे कुर्बान मेरा पूरा वतन

मेरे कश्मीर मेरी जान मेरे प्यारे चमन

10. समंदर पीर का अंदर है लेकिन रो नहीं सकता

ये आंसू प्यार का मोती है इसको खो नहीं सकता

मेरी चाहत को अपना तू बना लेना मगर सुन ले

जो मेरा हो नहीं पाया वो तेरा नहीं हो सकता

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article