लाइफस्टाइल

Jokes Hindi Doctor's Day CA jokes: डॉक्टर-मरीज की बकलौल बातें सुन आप भी हंस हंस कर हो जाएंगे लोटपोट, देखें हिन्दी चुटकुले

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jul 1, 2023, 08:29 PM IST

Doctor's Day CA jokes in hindi (डॉक्टर्स डे हिन्दी चुटकुले): अपने डॉक्टर और सीए दोस्तों को भेजने के लिए बेहतरीन है हिन्दी के ये चुटकुले। देखें हंसा हंसाकर घनचक्कर करने वाले गजब फनी जोक्स

Image

Doctors day jokes in hindi funny chutkule ca jokes हिन्दी चुटकुले

Doctor's Day CA jokes in hindi (डॉक्टर्स डे हिन्दी चुटकुले): डॉक्टर और मरीज के बीच की मजाकिया (Jokes Hindi) बातें सुन आप भी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे (Doctors Day jokes) अपनी हंसी। देखें अपने डॉक्टर और सीए (CA Jokes) वाले दिमागदार दोस्तों को भेजने के लिए मस्खरी (Funny jokes in Hindi) भरे जोक्स। जिन्हें पढ़ बेशक उनके चेहरे पर भी 32 इंच की स्माइल आ ही जाएगी।

Doctors day jokes in hindi, फनी जोक्स

- मरीज: क्या हुआ है मुझे डॉक्टर साहब?

डॉक्टर: अब वो तो सोनोग्राफी करने के बाद ही पता लग पाएगा..

मरीज: सोनोग्राफी तो बहुत महंगी होगी डॉक्टर साहब आप एक काम कीजिए चांदी या तांबाग्राफी ही कर लीजिए

- पिंकी: सुबह से कुछ चक्कर से आ रहे हैं..

डॉक्टर: अच्छा! नब्ज तो तुम्हारी बिल्कुल ठीक चल रही है, एकदम घड़ी की तरह

पिंकी: डॉक्टर साहब आपने नब्ज नहीं मेरी घड़ी ही पकड़ी हुई है।

- डॉक्टर: आपका बेटा यू अचानक पागल जैसा क्यो हो गया है?

पप्पू के पापा: वो पहले ट्रेन की जनरल बोगी में ही सफर करता था इसलिए..

डॉक्टर: अरे तो इससे क्या होता है..

पप्पू के पापा: लोग बस यही बोला करते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको शायद तभी ये ऐसे खिसक गया है...

- डॉक्टर : बताइए आपके ये तीन दांत कैसे टूट गए?

मरीज : पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी.

डॉक्टर : अच्छा तो खाने से मना कर देते ..

मरीज : डॉक्टर साहब वही तो किया था

CA Jokes Hindi

- मार्केट में CFL कंपनी कैसे आई?

बार बार सीए की परीक्षा में फेल होने के बाद, परीक्षा देने वाले ने तंग आकर बल्ब की फैक्ट्री खोल ली और सीएफेल बल्ब बना डाला...

- सीए: तमीज से बात करो हम CA हैं..

दरजी: हां ऐसी बात है तो हमसे भी तमीज से बात कीजिए, हम भी बहुत सिये हैं, बचपन से आज तक सिये ही जा रहे हैं..

- एयर हॉस्टेस: सर आप एमरजेंसी एक्जिट गेट पर नहीं बैठ सकते हैं..

सीए: क्यों भाई!

एयर हॉस्टेस: अरे सर वो गेट एक ही अटेम्प्ट में खोलना होता है...

- लड़की: क्या करते हो?

लड़का: CA

लड़की: वाह यार आप चार्टेड अकाउंटेंट हो..

लड़का: नहीं पगली मैं तो CA करता हूं.. कम्पलीट आराम

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article