लाइफस्टाइल

रोज़ रात से पहले करें इस चीज से करें फेस मसाज, दाग धब्बे होंगे छूमंतर, चेहरे पर आएगा ऐश्वर्या जैसा निखार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 4, 2024, 02:58 PM IST

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे। इसके लिए लड़कियां कई तरह की चीजें इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फिटकरी के इस्तेमाल से भी स्किन ग्लोइंग बनती है। यहां जानें फिटकरी इस्तेमाल करने का सही तरीका।

Image

alum For skin care

बदलते मौसम में स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन की वजह से स्किन डल और बेजान सी दिखने लगती है। इसकी वजह से पिंपल की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में आपने ज्यादातर लड़कियों को स्किन केयर रूटीन फॉलो करते देखा होगा। स्किन की सही देखभाल के लिए लड़कियां कुछ घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि स्किन की देखभाल के लिए आप फिटकरी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके कसैले गुण स्किन केयर में रामबाण साबित होते हैं। ऐसे में आज हम आपको फिटकरी इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।

रात को सोने से पहले इस तरह लगाएं फिटकरी

फिटकरी और गुलाब जल पेस्ट

इसके लिए फिटकरी पाउडर में गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद फेस पैक को पानी से धो लें।

फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

इसके लिए एक चम्मच फिटकरी पाउडर में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच दूध मिलाकर एक फेस पैक तैयार कर लें। फिर इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। रात को सोने से पहले ऐसा करने से चेहरे से गंदगी हटती है और चेहरे पर निखार आता है।

फिटकरी के फायदे

दाग-धब्बों से दिलाए छुटकारा

फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में सहायक है। यह सूजन को कम करने, मुहांसे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है।

त्वचा को बनाए चमकदार

नियमित रूप से फिटकरी का इस्तेमाल करने से त्वाचा की रंगत साफ होती है और चेहरे पर कसावट आती है। इसके इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स रिमूव होते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article