लाइफस्टाइल

वेडिंग फंक्शन से पहले चेहरे पर लाएं इंस्टेंट निखार, बिना पार्लर जाए घर में मिलेगा कमाल का ग्लो

DIY Facial At Home : शादी का सीजन आ गया है ऐसे में आप बिना देर किए फटाफट शादी में जाने के लिए तैयार हो सकते हैं। जी हां यदि पार्लर जाने का टाइम नहीं है, तो घर में फॉलो करें ये सिंपल स्टेप और पाएं कमाल का ग्लोइंग चेहरा। आज हम आपको घर में करने के लिए फेशियल के कुछ सिंपल स्टेप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके चेहरे पर निखार ला सकते हैं।

Image

diy facial at home

DIY Facial At Home : शादी का मौसम आ चुका है और आपके चेहरे पर रौनक न हो तो ऐसा कैसे चले। लेकिन हर बार पार्लर जाना सभी के लिए मुमकिन नहीं हो सकता है। खासकर तब जब शादी का फंक्शन अचानक सामने हो। अगर आपके पास समय की कमी है, तो परेशान न हों। आपको बस थोड़ी-सी मेहनत अधिक करनी है। बस सही तरीके से घर पर किया गया फेशियल भी आपको कमाल का ग्लोइंग और फ्रेश लुक दे सकता है। जी हां आइए जानते हैं कि घर में झटपट फेशियल कैसे करें, ताकि आप भी शादी के फंक्शन में सबसे अलग चमकती हुई नजर आएं।

1. चेहरा साफ करें (Cleansing)

फेशियल की शुरुआत हमेशा चेहरे की सफाई से करें। सबसे पहले चेहरा किसी फेस वॉश या क्लींजर से धोएं ताकि धूल-मिट्टी और ऑयल निकल जाए। इसके लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह स्किन से गंदगी निकालने के साथ-साथ उसे मॉइस्चर भी कर देता है।

2. स्क्रबिंग से हटाएं डेड स्किन सेल्स

ग्लोंइंग स्किन के लिए चेहरे की डेड स्किन और ब्लैकहेड्स को हटाना जरूरी है। इसके लिए स्क्रब जरूरी है। आप बाजार से स्क्रब खरीदकर चेहरे की डेड स्किन को साफ कर सकते हैं।

3. चेहरे की मसाज करें

फेशियल का सबसे अहम स्पेट है मसाज। जी हां चेहरे पर ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए चेहरे की मसाज करना बहुत जरूरी है। कम से कम 5-10 मिनट की मसाज आपकी स्किन में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाती है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल, शहद या दूध की मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. फेस पैक लगाएं

मसाज के बाद आपको एक फेस पैक लगाना है, जिससे आपकी स्किन को ठंडक मिलें और त्वचा की नमी वापस आ जाए। इस फेस पैक को घर में तैयार करने के लिए आप बेसन, गुलाब जल, हल्दी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगाने के बाद 15 मिनट सूखने दें और फिट हटाएं।

5. मॉइस्चराइजिंग

लास्ट स्टेप में आप अंत में चेहरे को गुलाब जल से पोंछ लें, यह नैचुरल टोनर का काम करता है। इसके बाद फिर हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा को नमी मिले और ग्लो बना रहे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article