लाइफस्टाइल

चिलचिलाती धूप की वजह से चेहरा दिखने लगा है डल, तो घर पर तैयार करें ये DIY फेस मास्क, हफ्त भर में लौटे का खोया निखार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 24, 2024, 12:50 PM IST

गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती हैं। इस मौसम में स्किन डल और बेजाव सी दिखने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये DIY फेस पैक तैयार कर सकते हैं।

Image

DIY face mask

चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी की वजह से स्किन का हाल बुरा हो जाता है। धूप से निकलने वाले यूवी रेज स्किन को डैमेज कर देते हैं। ऐसे में स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। स्किन की देखभाल के लिए लोग तमाम तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा नहीं मिल पाता है। स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। ये स्किन को बिना डैमेज किए नेचुरल ग्लो देने का काम करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे DIY फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

ओट्स फेस पैक

चेहरे से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए आप ओट्स फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच पिसा ओट्स, एक चम्मच शहद और 2 चम्मच कच्चा दूध लें। फिर इन सभी चीजों को अच्छी चरह मिक्स कर एक पैक तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 10-15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। फिर पानी से चेहरे को धो लें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ साथ जल और चेहरे से एक्सट्रा ऑयल को कम करता है। फेस पैक बनाने के लिए 1-2 चम्मच एलोवेरा लें और उसमें बराबर मात्रा में नींबू का रस मिलाएं। फिर इस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से स्किन ग्लो करने लगेगी।

ग्रीन टी

ग्रीन टी का इस्तेमाल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये चेहरे की सूजन को खत्म करने में कारगर साबित होता है। इसके साथ ही ये स्किन को सॉफ्ट भी बनाता है।

दही

दही सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये स्किन की ड्राईनेस को दूर कर स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इसके साथ ही ये स्किन को हाइड्रेट भी रखता है। फेस पैक बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच दही लें, इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article