Diwali Ki Hardik Shubhkamnaye 2025 Wishes Images, Deepavali Banner, Poster, Diwali Shubhkamnaye Sandesh Hindi: आज दिवाली है। इसे खुशियों का त्योहार भी कहा जाता है। यह पर्व हर साल अपने साथ ढेर सारी खुशियां उमंग और उत्साह लेकर आता है। लोग दिवाली का यह खास पर्व मनाने के लिए दूर-दराज से अपने घरों पर पहुंच चुके हैं। हर कोई दिवाली के उत्साह में रंगा नजर आ रहा है। लोग एक दूसरे को दीपावली की हार्दिक बधाई भी दे रहे हैं। दरअसल दिवाली जैसे खास पर्व को शुभकामना संदेश और भी खास बना देते हैं। ये शुभकामनाएं आपके अपनों को बताती हैं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। तो अगर आप भी किसी को दीपावली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपके साथ हैं। यहां देखिए दिवाली की शुभकामना संदेश, फोटो, कोट्स हिंदी में:
1. हर घर में हो उजाला
आए ना कोई रात काली
हर घर मे मनाएं खुशियां
हर घर मे हो दिवाली।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

दिवाली की शुभकामनाएं
2. कह दो अंधेरों से कहीं और घर बना लें
मेरे मुल्क में रौशनी का सैलाब आया है!
आपको दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं!
3. दीप जगमगाते रहें,
सबके घर झिलमिलाते रहें,
साथ हों सब अपने,
सब यूं ही मुस्कुराते रहें।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

शुभ दीपावली 2025
4. दीपक की रौशनी, पटाखों की आवाज,
सूरज की किरणे, खुशियों की बोछार,
चंदन की खूशबु, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको दिवाली का त्यौहार!
5. दीप जलते जगमगाते रहें,
हम आपको आप हमें याद आते
जब तक जिंदगी है, दुआ है हमारी कि,
आप चांद की तरह जगमगाते रहें
दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं !

हैप्पी दिवाली 2025
6. खुशियों का आपके जीवन में Overflow हो,
कभी न आपके जीवन का सफर Slow हो।
ऐसा मिले आपको इस दीपावली का तोहफा,
जिससे आपका जीवन में Glow हो।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
7. आपके जीवन में फुलझड़ियों सी मुस्कुराहट
और पटाखों सी हंसी हो।
आशाओं के दीपों से
रौशन आपके जीवन की हर घड़ी हो।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

दिवाली पर्व की हार्दिक बधाई
8. दीपों का ये पावन त्यौहार
आपके लिए लाए खुशियां हजार
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार!
9. लक्ष्मीजी और गणेशजी की कृपा से
आपको कामयाबी, सुख, शान्ति और समृद्धि प्रदान हो।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

हैप्पी दिवाली 2025
10. मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना
जीवन में नयी खुशियों को लाना
दुःख दर्द अपने भूल कर
सबको गले लगाना!
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
इन शुभकामना संदेशों के साथ कामना करते हैं कि आपके अपनों की दिवाली शुभ हो और मां लक्ष्मी की कृपा उनपर बरसती रहे। दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
