लोहा तोड़-तोड़कर धुरंधर के लिए Ranveer Singh ने बनाई थी फौलाद बॉडी, ऐसे बढ़ाया 12 किलो वजन

धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह का लुक बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया है। फिल्म के लिए रणवीर ने बहुत ही कातिल बॉडी बनाई थी। उनके ट्रेनर ने रिवील किया कि, कैसे रणवीर ने रोल के लिए 12 किलो वजन बढ़ाया।

बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh एक बार फिर अपने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म Dhurandhar में उनका दमदार और कातिलाना अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस किरदार के लिए रणवीर ने खुद को पूरी तरह बदल लिया और करीब 12 किलो वजन बढ़ाकर एक पावरफुल और मस्कुलर अवतार में नजर आए। उनका यह नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है और लोग उनकी मेहनत की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Dhurandhar Ranveer Singh Weight Training

किरदार के लिए किया बड़ा बदलाव

फिल्म में अपने रोल को रियल और प्रभावशाली बनाने के लिए रणवीर सिंह ने अपने शरीर पर खास ध्यान दिया। उन्होंने अपना वजन लगभग 75 किलो से बढ़ाकर 87 किलो तक पहुंचाया। यह सिर्फ वजन बढ़ाने का मामला नहीं था, बल्कि एक एथलेटिक और मजबूत शरीर बनाने की चुनौती थी। इसके लिए उन्हें फैट नहीं, बल्कि मसल्स बढ़ाने पर फोकस करना पड़ा, जो काफी मुश्किल और समय लेने वाला प्रोसेस होता है।

End of Feed