लाइफस्टाइल

Delhi World Book Fair 2025 Date Time: आ गया किताबों से दोस्‍ती का टाइम, बुक लवर्स नोट कर लें तारीखें, जानें कब और कहां लगेगा दिल्‍ली पुस्‍तक मेला 2025

Delhi World Book Fair 2025 Date Time, Venue, Ticket Price:देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पुस्तक मेला लगने वाला है। इवेंट दुनिया भर से हजारों पर्यटकों और किताबों के शौकीनों को आकर्षित करता है। फरवरी में शुरू हो रहे इस मेले में लाखों किताबों की प्रदर्शनी लगने वाली है। लेखकों और पाठकों का तांता लगने वाला है, आप भी नोट कर लीजिए पुस्तक मेले की तारीख और बाकी सारी जानकारियां।

Image

World Book Fair in Delhi in 2025

Delhi World Book Fair 2025 Date Time, Venue, Ticket Price: किताबों के प्रेमियों के अच्छे दिन बस शुरु होने ही वाले हैं। साल 2025 का विश्व प्रसिद्ध पुस्तक मेला दिल्ली में लगने ही वाला है। हर साल दिल्ली के प्रगति मैदान में लगने वाले इस मेले में दुनिया भर से किताबों के शौकीन पहुचने वाले हैं। पिछले साल मेले के शानदार प्रदर्शन की चर्चा आज भी आयोजकों की मुंह पर रहती है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन के साथ साझेदारी में इस मेले का आयोजन करने वाला है। पुस्तक मेले में इस बार बच्चों के लिए खास जगह होगी, जिसमें उनकों प्रेरित करने के लिए कहानियां सुनाने जैसे और भी कई वर्कशॉप होंगे। आइए जानते हैं पुस्तक मेले से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में

कहां और कब लग रहा है पुस्तक मेला (New Delhi World Book Fair 2025 Location and Date)

इस बार पुस्तक मेला हर साल की तरह प्रगति मैदान के भारत मंडपम में लग रहा है। World Book Fair 2025 1 फरवरी से 9 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगा। हर दिन सुबह 11 बजे से शाम को 8 बजे तक ये मेला चलेगा।

पुस्तक मेले की थीम क्या है : World Book Fair 2025 theme

World Book Fair 2025 की थीम इस साल रिपब्लिक@75 है, जो इस देश के गणतंत्र के 75 साल होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम मजबूत भारत और राष्ट्र निर्माण में प्रगति को समर्पित है, जिसका उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत के विजन को पूरा करना है। इस थीम का स्लोगन है हम भारत के लोग।

New Delhi World Book Fair 2025: कैसे पहुंचे पुस्तक मेला

पुस्तक मेले में जाना हो, तो आप मेट्रो सेवा का लाभ उठाकर आसानी से वहां पहुंच सकते हैं। आप ब्लू लाइन ले सकते हैं, प्रगति मैदान तक पहुंचने के लिए आपको सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। वहां से आप आसानी से 7 से 10 मिनट में पुस्तक मेले तक पहुंच सकते हैं।

New Delhi World Book Fair 2025: कैसे खरीदें मेले की टिकट

पुस्तक मेले की टिकट सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध होती है। आप स्टेशन के अंदर ही टिकट खरीद कर मेले में जा सकते हैं या ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। टिकटें 26 जनवरी से उपलब्ध होंगी इसके लिए

  1. आधिकारिक वेबसाइट nbtindia.gov.in पर जाएं।
  2. टिकट विकल्प चुनें और NDWBF 2025 एंट्री टिकट लिंक पर क्लिक करें।
  3. वह तारीख चुनें जिस दिन आप मेले में जाना चाहते हैं।
  4. चुनें कि आप कितने टिकट खरीदना चाहते हैं।
  5. भुगतान विकल्प पर क्लिक करें और भुगतान करें।
  6. QR कोड के साथ टिकट डाउनलोड करें।

पुस्तक मेले में क्या होगा खास

  • अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी: यहां दुनिया भर के प्रदर्शक और लेखक वैश्विक स्तर पर साहित्यिक रुझानों पर चर्चा करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
  • युवा कोना: मेले में एक युवाओं को समर्पित एक मंच होगा। इसमें नेशनल मेंटरिंग स्कीम के माध्यम से चुने गए युवा लेखकों का सम्मानित किया जाएगा, जो मेले में आए दर्शकों को भारतीय साहित्य में उभरते प्रतिभा से परिचित कराएगा।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम: यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे जो भारत की साहित्यिक विरासत को दर्शाएंगे।
  • वर्कशॉप और पैनल चर्चाएं: लेखक और विद्वान वर्कशॉप और चर्चाओं का हिस्सा होंगे, जिनका नेतृत्व विशेषज्ञों की एक टीम करेगी और जिसमें कई विषयों को शामिल किया जाएगा।
  • लेखक मंच: यहां स्थापित और उभरते लेखकों के लिए एक मंच भी होगा, जहां संवाद, पैनल चर्चा और पुस्तकों के विमोचन होंगे।

इसके अलावा, पुस्तक मेले में प्रमुख साहित्यिक कृतियों और विषयों पर प्रकाश डालने वाली प्रदर्शनियों के साथ-साथ कई किताबों के लोकार्पण भी होंगे।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article