लाइफस्टाइल

डैंड्रफ ने बालों का कर दिया है बुरा हाल, तो नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये सफेद पत्थर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 25, 2024, 10:06 AM IST

सर्दियों में बालों से जुड़ी समस्या होना एक आम बात है। कई लोग डैंड्रफ की समस्या से परेशान रहते हैं। इससे छपुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन आज हम एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप डैंड्रफ का जड़ से सफाया कर सकते हैं।

Image

how to remove dandruff

सर्दियों में ज्यादातर लोग डैंड्रफ की समस्या से परेशान रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या क्यों बढ़ जाती है। दरअसल स्कैल्प के ड्राई होने से बालों में डैंड्रफ भी बढ़ जाता है। इसलिए सर्दियों में बालों को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि नारियल तेल में फिटकरी मिलाकर लगाने से डैंड्रफ की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।

फिटकरी और नारियल तेल दोनों ही हेयर प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक माने जाते हैं। फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया से बचाने का काम करते हैं। वहीं नारियल तेल स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित होता है। अगर फिटकरी को पानी में घोलकर स्कैल्प पर लगाएं और इसके बाद बालों पर नारियल तेल अप्लाई करें। तो इससे डैंड्रफ की समस्या खत्म हो सकती है।

अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो छुटकारा पाने के लिए बालों को फिटकरी के पानी से धोएं। इसके बाद नारियल तेल से मालिश करें। ऐसा करने से डैंड्रफ जड़ से गायब हो जाएंगे और साथ ही बाल लंबे और घने होंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article