Skin Care routine: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। इसके लिए महिलाएं तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। ये ब्यूटी प्रोडक्टस स्किन को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि स्किन की देखभाल के लिए आप करी पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। करी पत्ते में एंटी-माइक्रोबियल गुण, विटामिन ए, सी और आयरन होते हैं जो स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से निजात दिलाने में बेहद सहायक है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे करी पत्ते का फेस पैक स्किन के लिए फायदेमंद है। जानिए इसका फेस पैक बनाने का सही तरीका।
करी पत्तों का फेस मास्क - Curry Leaves Face Mask
करी पत्ता और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए आप करी पत्ता और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए करी पत्ते को पीस लें फिर उसमें मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) मिलाएं। फिर इसमें गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद इस फेस पैक को धो लें।
करी पत्ता और हल्दी
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी पिंपल और फोड़े-फुंसी से छुटकारा दिलाने में मददगार है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में करी पत्ते का पाउडर (Curry Leaves Powder) लें और उसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद इसे साफ पानी से धो लें। हफ्ते में कम से कम एक बार इस फेस पैक का जरूर इस्तेमाल करें।
करी पत्ता और नींबू
करी पत्ता पाउडर में नींबू का रस मिलाएं और फिर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाकर रखें। फिर इस फेस पैक को धो लें। नियमित रूप से इस फेस का इस्तेमाल करने से स्किन ग्लो करेगी।
