बालों में डैंड्रफ होना एक आम समस्या है। इस समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। डैंड्रफ कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बनते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के शैंपू से लेकर घरेलू नुस्खे तक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी इस समस्या से निजात नहीं मिल पाता है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने में नारियल तेल बेहद कारगर माना जाता है। नारियरल तेल से मालिश कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। डैंड्रफ की समस्या से निजात पाने के लिए नारियल तेल के साथ एक और तेल को मिक्स कर लगाएं। ऐसा करने से हफ्ते भर में आप डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे।
डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाए नारियल तेल और नींबू का रस (Source:istock)
