लाइफस्टाइल

Civil Marriage: क्या है सिविल मैरिज? सात फेरों से क्यों बच रहे लोग, जानिए कोर्ट मैरिज से कितनी अलग है सिविल मैरिज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 3, 2024, 01:46 PM IST

आपने रीति रिवाज वाली शादियां तो खूब देखी होगी, लेकिन क्या आप सिविल मैरिज के बारे में जानते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या होता है सिविल मैरिज और कैसे ये कोर्ट मैरिज से अलग है।

Image

Civil Marriage.

पिछले दिनों सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी रचाई। दोनों 23 जून को कानूनी तौर पर पति-पत्नी बने। दोनों की शादी की चर्चाएं खूब रही। दरअसल शादी के सुर्खियों में रहने की वजह थी दोनों का अलग अलग धर्म का होना। बता दें कि जहीर इकबाल मुस्लमान हैं और सोनाक्षी सिन्हा हिंदू। ऐसे में दोनों ने आम रीति रिवाजों से शादी नहीं की है, बल्कि सिविल मैरिज के जरिए ब्याह रचाया। आपने अक्सर रीति-रिवाजों और परंपराओं वाली शादियों के बारे में तो खूब सुना होगा लेकिन क्या कभी आपने सिविल मैरिज के बारे में सुना है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि क्या होती है सिविल मैरिज। और ये कोर्ट मैरिज से कितना अलग होता है।

Sonakshi Sinha Marriage

Sonakshi Sinha Marriage

क्या है सिविल मैरिज

सिविल मैरिज शादी करने का एक नया तरीका है। ये लीगल शादी होती है जिसमें एक मैरिज ऑफिसर होता है। ये मैरिज ऑफिसर रजिस्ट्रार,जस्टिस ऑफ पीस या कोई रिलिजस लीडर हो सकता है। सिविल मैरिज में कुछ स्टेप्स फॉलो करने होते हैं। सिविल मैरिज सेम या दूसरे रिजन, लिंग और कास्ट में की जा सकती है। सिविल मैरिज करने के लिए स्पेशल मैरिज एक्ट (Special Marriage Act), 1954 के तहत शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। अगर दो धर्म के लोगों को शादी करनी हैं तो इसके आवेदन देने की तारीख तक लड़के-लड़की का बालिग होना बेहद जरूरी है। लड़के की उम्र 21 साल और लड़की की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए।

What is Civil Marriage

What is Civil Marriage

सिविल मैरिज के लिए दोनों पहले से शादीशुदा नहीं होने चाहिए। साथ ही दोनों का मानसिक रूप से स्वस्थ्य होना बेहद जरूरी है, तभी दोनों की शादी हो सकती है। इस तरह की शादी करने के लिए लड़का और लड़की के सभी जरूरी दस्तावेजों को मैरिज ऑफिसर के पास जमा करना होता है। फिर इन सारे दस्तावेजों को वेरीफाई किजा जाता है। शादी के लिए आवेदन देने के बाद रजिस्‍ट्रार 1 महीने यानि 30 दिन का पब्लिक नोटिस निकालता है। इस नोटिस में रजिस्‍ट्रार ये पूछता है कि किसी को इस शादी से कोई आपत्ति तो नहीं है? अगर कोई आपत्ति है, तो वह रजिस्‍ट्रार को लिखित में सूचित कर सकता है इसके बाद शादी का तारीख निकाली जाती है। आखिर में मैरिज ऑफिसर कपल और कुछ गवाहों की मौजूदगी में दोनों की शादी करवाता है और मैरिज सर्टिफिकेट देता है।

आमिर खान की बेटी ने भी की सिविल मैरिज

Ira Khan wedding

Ira Khan wedding

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान ने फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी। दोनों की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। रजिस्टर्ड मैरिज के बाद दोनों ने क्रिश्चियन वेडिंग भी की थी।

क्यों बढ़ता जा रहा सिविल मैरिज का क्रेज

भारत में पिछले कुछ सालों में लव मैरिज का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। पिछले 4-5 सालों में अरेंज मैरिज के मामलों में 24% की गिरावट देखने को मिली है। वेडिंग वायर इंडिया के सर्वे के मुताबित, साल 2020 में करीब 68% जोड़ों ने अरेंज मैरिज की थी, लेकिन 2023 में सिर्फ 44% नए जोड़ों ने अरेंज मैरिज की। इससे ये साफ हो गया कि देश में लव मैरिज के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में लगातार लव मैरिज के बढ़ते मामलों की वजह से ही सिविल मैरिज का क्रेज भी काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। दरअसल सिविल मैरिज बेहद सिंपल सी शादी होती है। इस शादी में लड़के और लड़की के करीबि शामिल होते हैं। ये तरीका थोड़ा अलग जरूर है पर शादी में होने वाले बेफिजुल खर्चे को बचाने का एक अच्छा ऑप्शन है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि आम लोगों में भी ये चलन बढ़ रहा है जिसमें लड़का-लड़की परिवारों वालों के साथ सादगी से शादी कर रहे हैं और फिर दोस्तों और रिश्तेदारों को अलग से पार्टी दे रहे हैं।

Zahir Khan Marriage

Zahir Khan Marriage

सिविल मैरिज के फायदे

  • शादी में होने वाले बेफिजुल खर्च से छुटकारा।
  • मेहमानों को लेन-देन का सामान और खर्च का बोझ होता है कम।
  • शादी में अलग अलग तरह के लोग शामिल होते हैं जो अलग अलग तरह की बातें भी करते हैं। ऐसे में सिविल मैरिज लोगों द्वारा बनने वाली बातों से बचने का अच्छा तरीका है।
  • लड़की को मिलती है स्वेरिटी।

कोर्ट मैरिज से कैसे अलग होता है सिविल मैरिज

कोर्ट मैरिज बिना किसी रीति रिवाज के अदालत में मैरिज ऑफिसर के सामने शादी कराई जाती है। कोर्ट मैरिज किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाले लड़का-लड़की कर सकते हैं। इस मैरिज में किसी भी प्रकार की धार्मिक पद्धति नहीं अपनाई जाती है। कोर्ट मैरिज में रजिस्ट्रार के सामने तीन गवाहों की मौजूदगी जरूरी होती है।

Swara Bhaskar Marriage

Swara Bhaskar Marriage

वहीं सिविल मैरिज में कपल्स बिना किसी अदालत के शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सिविल मैरिज में आप किसी भी सरकारी कार्यालय में जाकर शादी कर सकते हैं। इस शादी में कपल्स को कानूनी सुरक्षा और लाभ मिलता है। इसमें संपत्ति के अधिकार, विरासत, कर लाभ, और स्वास्थ्य सेवा और अन्य लाभ शामिल होता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article