लाइफस्टाइल

घर से चूहे कैसे भगाएं, इन नेचुरल तरीकों को आजमाएंगे तो वापस कभी मुड़ कर नहीं आएंगे Rats, खत्म हो जाएगा इनका आतंक

Chuhe Kaise Bhagaye (How to get rid of rats): घर में चूहों का आतंक हो गया है तो कुछ आसान तरीकों से आप इनको घर से भगा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही रेमेडीज बता रहे हैं जिनकी मदद से आपको इनको खदेड़ेंगे तो ये वापस मुड़कर नहीं आएंगे। यहां देखें घर से चूहे भगाने के आसान घरेलू तरीके।

Image

घर से चूहे भगाने की होम रेमेडीज

Chuhe Kaise Bhagaye (How to get rid of rats): घर में चूहों का आतंक किसी भी मौसम में हो सकता है। छोटे या बड़े - चूहे किसी भी साइज के हों, कुछ घरेलू तरीकों ने इनको घर से आसानी आउट किया जा सकता है। इस काम में आपको फिटकरी खूब मदद करेगी। इसके अलावा और भी कुछ देसी चीजें घर से रैट्स को भगा सकती हैं। जानें इनके बारे में।

घर से चूहे भगाने के देसी घरेलू नुस्खे

फिटकरी से चूहे कैसे भगाएं

चूहों को फिटकरी की महक पसंद नहीं आती है। इनको घर से भगाने के लिए फिटकरी का पाउडर बनाकर कोनों में छिड़क दें। इसका स्प्रे बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कपूर से चूहे कैसे भगाएं

जहां भी घर में चूहों का ज्यादा आतंक हो तो कपूर के टुकड़ों को वहां रख दें। इससे उनका दम घुटता है। ये घर से मूषक भगाने का आसान तरीका है।

चूहे भगाने की होम रेमेडीज

चूहे भगाने की होम रेमेडीज

लाल मिर्च पाउडर से चूहे कैसे भगाएं

चूहों से निजात पाने के लिए लाल मिर्च पाउडर भी प्रयोग में लाया जा सकता है। इसके लिए लाल मिर्च पाउडर को या इसका घोल बनाकर इनके आने जाने वाली जगहों पर छिड़क दें।

पिपरमेंट ऑयल से चूहे कैसे भगाएं

इसकी महक को चूहे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। पिपरमेंट ऑयल को घर में जगह-जगह स्प्रे करने से चूहे देखते ही देखते घर से गायब हो जाएंगे।

तंबाकू से चूहे कैसे भगाएं

आटे या बेसन में तंबाकू मिलाकर गोलियां बनाकर उन जगहों पर रख दें, जहां से चूहे घर में घुसते हैं। चूहे ऐसे भागेंगे और अर्से तक आपके घर से पास भी नहीं फटकेंगे।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article