Christmas 2024 Mehndi Designs (क्रिसमस मेहंदी डिजाइन 2024): आज क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री से लेकर केक कटने तक, हर किसी का इस त्योहार को मनाने का अलग तरीका है। भारत में जैसे हर तीज-त्योहार में मेहंदी लगाई जाती है, वैसे ही क्रिसमस पर भी मेहंदी लगती है। जी हां, क्रिसमस की मेहंदी के डिजाइन्स भी बड़े खूबसूरत होते हैं। आपको अगर डिजाइन्स सर्च करने हैं तो आप यहां नीचे देख सकती हैं। ये मेहंदी के डिजाइन्स आपके फ्रंट हैंड और बैक हैंड भी पर कमाल लगने वाली हैं।
Chistmas Mehndi Designs / Santa Claus Face Mehndi Designs / Christmas Tree Henna Design Photo -
सांता मेहंदी डिजाइन
क्रिसमस के मौक पर सांता के चेहरे वाली मेहंदी बड़ी खूबसूरत लगती है। वैसे तो इस डिजाइन को बनाने में काफी मेहनत लगती है, लेकिन बनने के बाद ये त्योहार का मजा बढ़ा देती हैं।
सांता क्लॉस का चेहरा हथेली पर बड़ा प्यारा लगता है। बच्चों के हाथों में भी ये क्रिसमस वाइब्स देती है।
स्नो फ्लेक मेहंदी डिजाइन
स्नो फ्लेक वाली मेहंदी बैक हैंड पर प्यारी लगती है। लड़कियों के उल्टे हाथ पर आप ऐसी मेहंदी ट्राई कर सकती हैं।
आप क्रिसमस के दिन इस तरह के डिजाइन को बड़ी आसानी से कॉपी कर सकती हैं। स्नो फ्लेक का ये डिजाइन 10 मिनट में पूरा हो जाता है।
कई सारी महिलाओं को मिनिमल मेहंदी पसंद आती है। ऐसे में क्रिसमस पर आप मेहंदी का ये डिजाइन कॉपी कर सकती हैं।
क्रिसमस ट्री मेहंदी डिजाइन
अगर आपने पहल कभी क्रिसमस ट्री वाली मेहंदी नहीं लगाई है तो इस साल सही मौका है। एक बार अपने बैक हैंड पर इसतरह की क्रिसमस ट्री वाली मेहंदी ट्राई करें, हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
क्रिसमस के मौके पर बच्चों के हाथ में मेहंदी लगानी है तो ऐसी क्रिसमस ट्री वाली मेहंदी का डिजाइन बनाएं। इस तरह के डिजाइन हथेली पर बड़े प्यारे लगते हैं।
