लाइफस्टाइल

Children's Day Gift Under 100: सिर्फ खिलौने नहीं यादें भी.. इस बाल दिवस बच्चों को दें ऐसे खास गिफ्ट्स, देखें चिल्ड्रन्स डे के गिफ्ट आइडियाज

चिल्ड्रन डे गिफ्ट, Children's Day Gift Under 100, बाल दिवस पर क्या गिफ्ट दें: हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बाल दिवस अगर आप भी अपने बच्चे के लिए कुछ खास करना चाहते हैं। तो उन्हें एकदम ही यूनिक सा गिफ्ट दे सकते हैं। जो केवल खिलौना नहीं हो बल्कि एक याद जैसा हो और बच्चे के काम का भी हो। देखें बाल दिवस के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज। इनमें से कई बाल दिवस के गिफ्ट 100 रुपये से भी कम में आ जाएंगे।

Image

Children's Day Gift Ideas

Children's Day Gift Ideas (बाल दिवस पर क्या गिफ्ट दें): हर साल 14 नवंबर के दिन पर बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन पर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती भी मनाई जाती है। जिन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे, नेहरू जी को बच्चों से बड़ा स्नेह था। इसलिए उनकी जयंती के दिन पर चिल्ड्रन्स डे मनाते हैं। बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना, उनके कल्याण और शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज में बच्चों के महत्व को दर्शाना है।

बाल दिवस पर स्कूल-कॉलेजों में बच्चों के लिए खास कार्यक्रम आयोजित होता है। वहीं बच्चों को तोहफे मिलते हैं। ऐसे में अगर इस बाल दिवस आप भी अपने बच्चों को गिफ्ट देना चाहते हैं। तो इस साल बाल दिवस पर बच्चों को ऐसे तोहफे दें जो न सिर्फ उन्हें पल भर के लिए खुश करें, बल्कि उनकी ग्रोथ और क्रिएटिविटी को नई दिशा दें। खिलौनों और मिठाइयों के अलावा अगर आप ऐसे यूनिक गिफ्ट्स की तलाश में हैं जो बच्चों के लिए उपयोगी भी हों। तो ये वाले गिफ्ट के आइडियाज आपके काम के हो सकते हैं -

क्रिएटिविटी बूस्टर किट

अगर आपका बच्चा क्रिएटिव है तो उसे आर्ट एंड क्राफ्ट किट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट जैसे कीबोर्ड या यूकुलेले, या फिर स्टोरी टेलिंग किट गिफ्ट कर सकते हैं। ये चीजें उनकी रचनात्मकता को निखारेंगी।

आउटडोर एंडवेंचर गियर्स

बच्चों को स्क्रीन से दूर ले जाने के लिए उन्हें एक बढ़िया स्पोर्ट्स किट, साइकिल, स्केटबोर्ड, या फिर एक टेंट गिफ्ट करें। यह उपहार उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय रखने और प्रकृति से जोड़ने में मदद करेगा।

डिजिटल लर्निंग टूल्स

आज के दौर में बच्चों के लिए एजुकेशनल ऐप्स की सब्सक्रिप्शन, ई-बुक रीडर, या लर्निंग टैबलेट भी एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है।

एक्सपीरियंस गिफ्ट

बच्चों को कोई चीज खरीदने के बजाय एक 'एक्सपीरियंस' गिफ्ट करें। जैसे उनके पसंदीदा कलाकार के वर्कशॉप में एडमिशन, जू या म्यूजियम की ट्रिप, या फिर उनके साथ बिताने के लिए एक खास दिन। इससे उन्हें कीमती यादें मिलेंगी।

कस्टमाइज्ड गिफ्ट

बच्चों को आप चिल्ड्रन्स डे पर खास कोई कस्टमाइज्ड या पर्सनलाइज्ड गिफ्ट दे सकते हैं। जैसे कोई किताब, कस्टमाइज्ड स्टेशनरी, या उनकी फोटो वाला बैग जैसी चीजें दी जा सकती हैं।

जरूर ही आपके बच्चों को ये वाले यूनिक गिफ्ट्स काफी पसंद आएंगे। आप इन्हें अपने बच्चे की पसंद के साथ और कस्टमाइज कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article