लाइफस्टाइल

Children's Day Rangoli Designs: बाल दिवस पर सिंपल-सुंदर रंगोली बनाकर करें खास डेकोरेशन, डिजाइन देख हर बच्चा करेगा आपकी तारीफ

चिल्ड्रन्स डे 2025 रंगोली डिजाइन फोटो, Children's Day 2025 Rangoli Designs: बाल दिवस के अवसर पर स्कूल और कॉलेजों में खास कार्यक्रम होते हैं। जिनके डेकोरेशन के लिए रंगोली बना सकते हैं। इस चिल्ड्रन्स डे अगर आपको भी डेकोरेशन के लिए रंगोली बनानी है। तो ये वाली सिंपल, सुंदर, रंगोली के डिजाइन्स बेस्ट हो सकते हैं।

Image

Children's day rangoli design

चिल्ड्रन्स डे 2025 रंगोली डिजाइन फोटो, Children's Day 2025 Rangoli Designs: आज देशभर में बाल दिवस सेलिब्रेट किया जाएगा। इस खास दिन पर स्कूलों में बच्चों के लिए प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज में भी तरह-तरह के प्रोग्राम कराए जाते हैं। इस खास मौके पर रंगोली से स्कूल,कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट और ऑफिस तक को सजाया जाता है। आज हम आपके लिए बाल दिवस की ही रंगोली के चुनिंदा डिजाइन्स लेकर आए हैं। जिन्हें आप कहीं भी बना सकते हैं और चिल्ड्रन्स डे का खास डेकोरेशन कर सकते हैं। देखें बाल दिवस की स्पेशल सिंपल, ईजी, लेटेस्ट, रंगोली डिजाइन फोटो।

चिल्ड्रन डे रंगोली डिजाइन फोटो

1

1

बाल दिवस के लिए एकदम ही सिंपल और क्यूट से लुक वाली रंगोली का डिजािन बनाना है। तो फिर ये वाली सूरज, रेनबो और बैलून वाली रंगोली का डिजाइन बेस्ट हो सकता है। ये वाली रंगोली का डिजाइन काफी सिंपल और प्यारा है। ये सारे रंग बच्चों को देखकर बहुत ही अच्छा लगेगा।

2

2

चाचा नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर उनके पसंदीदा गुलाब के फूलों से बनी हुई ये रंगोली का डिजाइन बहुत ही अच्छा लगेगा। ये वाली रंगोली आप डॉट बनाकर भी बना सकते हैं।

3

3

असली फूलों से आप ऐसी वाली एकदम ही सिंपल हैप्पी चिल्ड्रन्स डे लिखी हुई रंगोली बना सकते हैं। इसे फूलों के साथ साथ लाइट और बैलून से सजा सकते हैं।

4

4

बादल और इंद्रधनुष वाली ये रंगोली भी बाल दिवस के लिए बहुत सुंदर रहेगी। इस वाली रंगोली का डिजाइन बच्चे खुद भी बना सकते हैं। ये इंद्रधनुष बच्चों को बखूबी से दर्शाता है।

5

5

चाचा नेहरू के जन्मदिन पर ये सुंदर सी रंगोली का डिजाइन भी बनाया जा सकता है। चाचा नेहरू के चेहरे वाली रंगोली बच्चों को खूब पसंद आती है। ज्यादातर कॉलेज में बच्चे ही बाल दिवस पर ऐसी रंगोली बनाते हैं। आप भी चाहें तो रंगोली के इस डिजाइन को कॉपी कर सकते हैं। इसी के साथ साथ अगर आपको बाल दिवस पर सिंपल गुब्बारों वाली रंगोली बनानी है तो आपको ये डिजाइन जरूर ट्राई करना चाहिए। इस डिजाइन को बनाने में भी 10 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगने वाला है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article